{"_id":"63547e1a2741c25c80015126","slug":"delhi-ragging-in-du-may-result-in-suspension","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi University : डीयू में रैगिंग की तो खैर नहीं, हो सकता है निलंबन, डिग्री भी हो जाएगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi University : डीयू में रैगिंग की तो खैर नहीं, हो सकता है निलंबन, डिग्री भी हो जाएगी रद्द
Sun, 23 Oct 2022 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 Oct 2022 05:05 AM IST
सार
दिल्ली विश्वविद्यालय में 2 नवंबर से शैक्षणिक सत्र 2022-23 का आगाज होने जा रहा है। नए सत्र में रैगिंग को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। कैंपस में रैगिंग करने पर न केवल निलंबन होगा बल्कि डिग्री भी रद हो जाएगी।
विज्ञापन
Delhi University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में 2 नवंबर से शैक्षणिक सत्र 2022-23 का आगाज होने जा रहा है। नए सत्र में रैगिंग को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। कैंपस में रैगिंग करने पर न केवल निलंबन होगा बल्कि डिग्री भी रद हो जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, कॉलेजों में रैगिंग रोकने और उत्पीड़न विरोधी उपायों को सख्ती से लागू करने के लिए दो से 11 नवंबर तक नॉर्थ और साउथ कैंपस में दो संयुक्त कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। सभी छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता को संबंधित कॉलेज में प्रवेश के समय रैगिंग संबंधी आशय का एक वचनबद्धता देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने रैगिंग रोकने के सुरक्षा उपायों के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में कई सुरक्षा उपायों को अपनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें एंटी रैगिंग और उत्पीड़न विरोधी उपायों को लागू करने का फैसला किया।
विज्ञापन
प्रत्येक कॉलेज में पुलिस पिकेट
डीयू रजिस्ट्रार के अनुसार प्रत्येक कॉलेज में एक पुलिस पिकेट रहेगी। यदि कोई छात्र रैगिंग करते हुए पाया गया तो उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इसमें निलंबन और डिग्री रद करने की कार्रवाई भी शामिल है। वहीं, संवेदनशील स्थानों पर मार्शल आर्ट प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की होगी। रैगिंग को लेकर सख्ती के लिए डीयू के संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी।
कॉलेज बनाएगी एंटी रैगिंग कमेटी
कॉलेजों व हॉस्टल में बाहरी लोगों की मनाही रहेगी। कॉलेज एंटी रैगिंग कमेटी बनाएंगे। छात्रों के डर को खत्म करने के लिए कॉलेज के बाहर और डीयू के समूचे हिस्से में सादे कपड़ों में महिला पुलिस की तैनाती रहेगी। दिल्ली पुलिस कैंपस में अन्य स्थानों के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। हॉस्टल में बाहर के छात्रों को चेक करने के लिए नियमित और औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।
हेल्पलाइन नंबर...
- नार्थ कैंपस संयुक्त कंट्रोल रूम का नंबर 27667221
- साउथ कैंपस संयुक्त कंट्रोल रूम का नंबर 24119832
- 112 नंबर पर पीसीआर वैन को फोन करें