{"_id":"635592e6e8fab65fce4bb543","slug":"delhi-preparations-for-delhi-corporation-elections-intensified","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi State Commission : निगम चुनाव की तैयारियां तेज, निर्वाचन और रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi State Commission : निगम चुनाव की तैयारियां तेज, निर्वाचन और रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति
Mon, 24 Oct 2022 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:45 AM IST
सार
Delhi State Commission : दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। आयोग ने एमसीडी के सभी 250 वार्डों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। सभी अधिकारी दिल्ली सरकार से जुड़े हुए है।
विज्ञापन
mcd
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। आयोग ने एमसीडी के सभी 250 वार्डों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। सभी अधिकारी दिल्ली सरकार से जुड़े हुए है।
विज्ञापन
एमसीडी के किसी भी अधिकारी को चुनाव संबंधी कोई भी जिम्मेदारी नहीं दी गई। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी के चुनाव कराने के लिए 11 जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए है। यह सभी जिला मजिस्ट्रेट है।
विज्ञापन
आयोग ने विधानसभा स्तर पर रिटर्निंग अधिकारी भी नियुक्त किए है। आयोग ने एक विधानसभा क्षेत्र का एक ही रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है, जबकि एमसीडी के अधीन दिल्ली के 70 में से 68 विधानसभा क्षेत्रों में तीन से लेकर छह वार्ड है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग इन सभी 68 रिटर्निंग अधिकारियों की सहायता के लिए प्रत्येक वार्ड में एक-एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त करेगा। इन पदों पर तहसीलदार, एफएसओ आदि अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने वार्डों का परिसीमन करने के बाद उन्हें महिलाओं व अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने के बाद वार्ड स्तर पर मतदाता सूची तैयार कराने की भी प्रक्रिया आरंभ कर दी है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग मतदान केंद्रों के नंबर तय करेगा।
जनवरी के बाद 18 साल के हुए युवा मतदान नहीं कर सकेंगे
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने इस साल जनवरी माह में जारी हुई मतदाता सूची के आधार पर ही एमसीडी के चुनाव कराने का निर्णय लिया है। इस तरह एक जनवरी के बाद 18 साल के होने वाले युवा एमसीडी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। इसके पीछे आयोग ने तर्क दिया है कि अब मतदाता सूचियों में संशोधन कराने समय के साथ-साथ पैसा भी खर्च होगा।