फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Politics : Kejriwal claims bjp trying to buy MLA for 800 crores

Delhi Politics : आरोप-प्रत्यारोप चरम पर, केजरीवाल का दावा- 800 करोड़ में विधायक तोड़ने की कोशिश, MLA एकजुट

Fri, 26 Aug 2022 04:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 04:48 AM IST
सार

Delhi Politics : केजरीवाल ने दावा किया है कि भाजपा 800 करोड़ में उसके विधायक खरीदने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने केजरी के इस दावे को फिल्मी स्क्रिप्ट करार दिया है। उधर, आप विधायक दल की बैठक में पहुंचने और न पहुंचने वाले विधायकों का कहना है कि वे मरते दम तक केजरीवाल के साथ रहेंगे। 

विज्ञापन
Delhi Politics : Kejriwal claims bjp trying to buy MLA for 800 crores
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है। केजरीवाल ने दावा किया है कि भाजपा 800 करोड़ में उसके विधायक खरीदने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने केजरी के इस दावे को फिल्मी स्क्रिप्ट करार दिया है। उधर, आप विधायक दल की बैठक में पहुंचने और न पहुंचने वाले विधायकों का कहना है कि वे मरते दम तक केजरीवाल के साथ रहेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि दिल्ली सरकार को गिराने के लिए भाजपा का 800 करोड़ रुपये का बजट है। उसकी मंशा 20-20 करोड़ रुपये देकर आप 40 विधायकों को तोड़ने की है। उन्होंने सवाल किया, इतनी बड़ी रकम कहां से मिली और रखी कहां है? इससे पहले, केजरीवाल ने विधायकों के साथ राजघाट पहुंच महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा, भाजपा वालों ने महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक व मध्यप्रदेश की सरकार गिरा दी। अब दिल्ली में कोशिश कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ झूठा केस कराया। सीबीआई छापे पड़वाए। पिछले जन्मों के पुण्य का नतीजा है कि सिसोदिया जैसे साथी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बोले-आखिरी सांस तक केजरीवाल के साथ
आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल कर दिया है। दिल्ली की आप सरकार को कोई खतरा नहीं है। मुख्यमंत्री आवास पर बृहस्पतिवार को आप विधायकों की बैठक हुई, जिसमें सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से कहा कि वे आखिरी सांस तक केजरीवाल के साथ हैं। हालांकि बैठक सेे पहले कुछ विधायकों से संपर्क नहीं होने पर आप में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस बीच सभी विधायकों से बात होने पर आप नेतृत्व ने राहत की सांस ली।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आप ने सभी विधायकों को 11 बजे बुलाया था। विधायक 10 बजे से ही पहुंचने लग गए। बैठक में आप के 62 में से 53 विधायक शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल विदेश गए हैं और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हिमाचल प्रदेश गए हुए हैं। विधायक विनय मिश्रा, दिनेश मोहनिया, मुकेश अहलावत, गुलाब सिंह यादव, शिवचरण गोयल और अमानतुल्लाह फोन के जरिये बैठक में शामिल हुए। करीब 45 मिनट तक चली बैठक के बाद सभी विधायकों ने एकमत होकर मुख्यमंत्री केजरीवाल में विश्वास जताया। 

इस दौरान 12 विधायकों ने बताया कि उनसे भाजपा के किसी न किसी व्यक्ति ने आप से नाता तुड़वाने के लिए संपर्क किया। बैठक में फैसला लिया गया कि मुख्यमंत्री व सभी विधायक महात्मा गांधी की समाधि पर जाएंगे। वहां देश को ऑपरेशन लोटस से बचाने के लिए महात्मा गांधी से प्रार्थना करेंगे।

असल घोटाला ‘ऑपरेशन लोटस’
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के लोग आबकारी नीति में अलग-अलग घोटाले की बात कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि एक करोड़ का घोटाला हुआ। कोई यह रकम 144 करोड़, 800 करोड़, 1100 करोड़ और 1.5 लाख करोड़ तक गिना रहा है। सब घोटाला-घोटाला कर रहे हैं, जबकि हुआ कुछ भी नहीं है। कोई घोटाला नहीं है। सब बकवास है। असल घोटाला तो ‘ऑपरेशन लोटस’ है, जिसके एवज में उन लोगों में दिल्ली के लिए 800 करोड़ रखा हुआ है।

आप के नेता नाटक में माहिर : तिवारी
आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि आप का आरोप फिल्मी स्क्रिप्ट है। आप के नेता नाटक करने में माहिर हैं। उन्होंने कहा, जो लोग आबकारी नीति के तहत ‘वन प्लस वन’ योजना पेश करते थे, अब पाप से मुक्त होने राजघाट जा रहे हैं।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आप विधायकों के राजघाट जाने के कुछ घंटों बाद भाजपा नेताओं ने वहां गंगाजल का छिड़काव किया। केजरीवाल घोटाले से ध्यान हटाने के लिए बार-बार झूठ बोल रहे हैं। सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा, अगर आप विधायकों को कोई पेशकश कर रहा होता, तो केजरीवाल एक मिनट में नाम सार्वजनिक कर देते। पर, कोई ऑफर ही नहीं है, तो नाम कैसे बताएंगे। 
 

Trending Videos

भाजपा ने प्रदर्शन कर  दिल्ली सरकार को घेरा

आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बाद सड़क पर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है। विपक्षी पार्टी के सांसद, विधायक समेत प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कई जगहों पर प्रदर्शन किया। जगह-जगह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का पुतला फूंका। साथ ही सिसोदिया व सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग की।

आरके आश्रम में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनकी पार्टी आबकारी नीति में हुए भ्रष्टाचार के सवालों से बच रही है। पार्टी अगर ईमानदार है तो भ्रष्टाचार के आरोपी मनीष सिसोदिया को तुरंत बर्खास्त करे। भाजपा का सवाल सिर्फ इतना है कि नीति इतनी अच्छी थी तो उसे वापस क्यों ले लिया, मैन्युफैक्चरर को रिटेलिंग की अनुमति क्यों दी और शराब माफिया के 144 और फिर 30 करोड़ रुपये माफ क्यों किए।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने यूसुफ सराय में प्रदर्शन के दौरान कहा कि केजरीवाल राजस्व में करोड़ों रुपये का फायदा होने की बात करते थे लेकिन खुद की जेबें भरने का काम किया। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कस्तूरबा नगर कोटला में प्रदर्शन के दौरान कहा कि आप की सच्चाई बाहर आ गई है। मुख्यमंत्री अपने गुनाहों से बच नहीं सकते।

छतरपुर में सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में सिसोदिया का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन में केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, विजय गोयल, सांसद मनोज तिवारी, प्रवेश साहिब सिंह, असम के सह-प्रभारी पवन शर्मा, जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद, विधायक विजेंद्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, दिनेश प्रताप सिंह सहित प्रदेश, मोर्चा, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed