{"_id":"61892fdf272adf455f63e8c4","slug":"delhi-politics-goes-on-for-chhath-celebrations-in-river-yamuna","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: यमुना घाट पर छठ पर्व की अनुमति नहीं मिलने पर गरमाई राजधानी की सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: यमुना घाट पर छठ पर्व की अनुमति नहीं मिलने पर गरमाई राजधानी की सियासत
Mon, 08 Nov 2021 07:40 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:40 PM IST
सार
भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने आईटीओ यमुना घाट पहुंचकर छठ पूजा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर को फिर यमुना घाट पहुंचकर पर्व मनाएंगे। वहीं, मनोज तिवारी ने यमुना में जहरीले झाग के बीच नाव की सवारी की।
विज्ञापन
यमुना में फैली झाग
- फोटो : ANI (वीडियो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शांति व सद्भाव के महापर्व छठ पर दिल्ली की सियासत गरमा गई है। यमुना घाट पर छठ पूजन की अनुमति नहीं मिलने से भाजपा सांसदों ने दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उधर, दिल्ली सरकार का कहना है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश से प्रदूषित पानी आने की वजह से दिल्ली की यमुना में झाग दिख रही है।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं को दूसरे प्रदेशों की अपनी सरकारों से पानी छुड़वाने की कोशिश करनी चाहिए। वहीं, घाटों पर छठ पूजा की इजाजत दिलवाने के लिए उपराज्यपाल से बात करनी चाहिए।
विज्ञापन
डीडीएमए के यमुना घाट पर छठ पूजा की मंजूरी नहीं मिलने के बावजूद भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने आईटीओ यमुना घाट पर छठ पूजा की शुरुआत करते दिखें। इस दौरान यमुना घाटों की झाग वाली तस्वीरों ने लोगों को डरा दिया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी कालिंदी कुंज में यमुना में जहरीले झाग के बीच नाव की सवारी करते नजर आए और इसके लिए सरकार को दोषी ठहराया।
विज्ञापन
छठ पूजा के महापर्व पर पूर्वांचलियों की खुशी में भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा समर्थकों के साथ आईटीओ स्थित यमुना घाट पर पहुंच गए। यहां उन्होंने पूजा-पाठ भी किया और सांकेतिक रूप से लगाए गए प्रतिबंध की अवहेलना करते दिखें। प्रवेश वर्मा का आरोप है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूर्वांचल के लोगों ने वोट दिया था।
लेकिन मुख्यमंत्री अब उन्हें यमुना घाट पर छठ पूजा करने की अनुमति देने से इनकार कर रहे हैं। प्रवेश वर्मा ने कहा कि 10 नवंबर को सूर्य उपासना के इस पर्व में फिर यमुना घाट पर शरीक होंगे।
उल्लेखनीय है कि डीडीएमए ने इस साल भी छठ पूजा यमुना किनारे करने पर रोक लगा रखी है। यमुना के चारों तरफ पुलिस प्रशासन की किलेबंदी की गई है। सड़क पर भी जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती की गई है ताकि छठ व्रती यमुना किनारे नहीं पहुंच सके।
मनोज तिवारी ने यमुना के जहरीले झाग के बीच की नाव की सवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कालिंदी कुंज में यमुना के जहरीले झाग के बीच नाव की सवारी की। इस मौके पर दिल्ली सरकार पर तंज कसते हुए कहा किए सरकार घाटों पर आने पर रोक लगाती है। वहीं सफाई के झूठे दावे करती है। अदालत को इसपर संज्ञान लेना चाहिए।
मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि यमुना के जहरीले झाग में लोग डूबकी लगाने को मजबूर है। नहाय खाय वाले दिन परंपरा के अनुसार व्रति नदी में डूबकी लगाते है। लेकिन श्रद्धालुओं को सरकार ने जहरीले पानी में नहाने को मजबूर कर दिया है। कालिंदी कुंज के बाद तिवारी सोनिया विहार यमुना घाट पर भी पहुंचे। यहां पहुंचकर दावा किया कि सोनिया विहार में यमुना साफ है।
उन्होंने दिल्ली सरकार से पूछा कि कालिंदी कुंज पहुंचते ही यमुना क्यों मैली हो जाती है। सरकार का यह कहना कि हरियाणा से गंदा पानी आता है तो फिर सोनिया विहार में साफ पानी क्यों है। मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए। यमुना में अमोनिया की वजह से पीने का पानी भी दिल्ली वालों को गंद मिल रहा है।