{"_id":"5ecbf9a08ebc3e90b12e0491","slug":"delhi-police-woman-cop-died-in-hospital-ashram-news-noi5131671185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही की अस्पताल में मौत
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले के नंद नगरी थाने में तैनात दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही की गौतमबुद्ध नगर के एक निजी अस्पताल में सोमवार को मौत हो गई। वह पिछले तीन मई से अस्पताल में भर्ती थी। सिपाही की मौत की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। हालांकि डॉक्टर मौत की वजह दिमागी बुखार बता रहे हैं। वह भजनपुरा इलाके में किराये के मकान में रहती थी।
महिला सिपाही शैली गौतमबुद्ध नगर के गांव कुलेसरा की रहने वाली थी। तीन मई को उसे उल्टी, सिर और पेट में दर्द की शिकायत पर नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत में सुधार न होने पर उसे नोएडा के ही जेपी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। कई दिन के इलाज के बाद आखिरकार शैली ने सोमवार को दम तोड़ दिया।
उसकी मौत की खबर से दुखी पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है। उल्लेखनीय है कि नंद नगरी थाने के एसएचओ खुद कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कई पुुलिस कर्मियों को क्वारंटीन किया गया था।