फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police woman constable said after 12 hours duty in corona ward then stays at home in quarantine

कोरोना वॉरियरः '12 घंटे कोरोना वार्ड में ड्यूटी, फिर घर में क्वारंटीन रहती हूं'

Sun, 12 Apr 2020 10:18 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 12 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
delhi police woman constable said after 12 hours duty in corona ward then stays at home in quarantine
महिला कांस्टेबल पूजा - फोटो : amar ujala

नॉर्थ एवेन्यू थाने में तैनात 24 साल की महिला सिपाही पूजा की लॉकडाउन के बाद से ही आरएमएल अस्पताल के कोरोना वार्ड में ड्यूटी है। दिन या रात के समय 12-12 घंटे की ड्यूटी कर पूजा कोरोना को हराने में अपना फर्ज निभा रही हैं।

विज्ञापन


जिस वार्ड में उसकी ड्यूटी है, वहां कोरोना के संदिग्ध मरीज न सिर्फ जांच कराने पहुंचते हैं, बल्कि कोरोना लक्षण वाले मरीजों को यहां भर्ती भी किया जाता है। पूजा गर्व से बताती हैं कि ड्यूटी के दौरान उन्हें डर तो लगता है, लेकिन देश के लिए शायद ऐसा मौका दोबारा न मिले।
विज्ञापन


मूलरूप से बुलंदशहर के शिकारपुर की रहने वाली पूजा ने बताया कि वह परिवार के साथ शिव विहार, करावल नगर इलाके में रहती हैं। माता-पिता के अलावा परिवार में पांच भाई-बहन हैं। पिता ऑटो चालक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिवार को जब पता चला कि बेटी की ड्यूटी कोरोना वार्ड में लगा दी है तो वे काफी घबरा गए, लेकिन पूरे परिवार को हिम्मत देते हुए उन्हें न डरने के लिए कहा। अस्पताल पहुंचने के बाद पीपीई सूट पहनकर लगातार 12 घंटे ड्यूटी करती हैं।

इसके बाद घर पहुंचती हैं तो पहले ही मां उसके लिए ग्राउंड फ्लोर पर बने बाथरूम में पानी गर्म रख देती हैं। नहाने और कपड़े थाने के बाद वह ग्राउंड फ्लोर पर बने अपने अलग कमरे में चली जाती हैं। मां बाहर से खाना देती है। 


पूजा बताती हैं कि जब से उसने कोरोना वार्ड में ड्यूटी शुरू की है वह परिवार के लोगों से भी नहीं मिली है। घर में दूर से ही भाई-बहनों, माता-पिता व बहन के बच्चों से बात करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed