{"_id":"607e58178ebc3e8d1c768ca8","slug":"delhi-police-transported-dead-woman-to-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : पुलिस ने कोरोना से मृत महिला को पहुंचाया अस्पताल, मोर का किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : पुलिस ने कोरोना से मृत महिला को पहुंचाया अस्पताल, मोर का किया अंतिम संस्कार
Tue, 20 Apr 2021 09:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 20 Apr 2021 09:57 AM IST
सार
पुलिस बुजुर्ग नागरिकों को मानवीय सहायता प्रदान कर रही है। उनकी कामों की वजह से पुलिस की प्रशंसा की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वारका जिला पुलिस एक बार फिर कोरोना महामारी में अपने दायित्व का निर्वाह करने में जुट गई है। पुलिस बुजुर्ग नागरिकों को मानवीय सहायता प्रदान कर रही है। उनकी कामों की वजह से पुलिस की प्रशंसा की जा रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि द्वारका नार्थ थाना पुलिस को सेक्टर 13 द्वारका के एक सोसाइटी में 93 वर्षीय कोरोना संक्रमित गंगावती की मौत की सूचना मिली। संक्रमित होने के बाद से उनका घर पर ही इलाज चल रहा था।
सूचना मिलते ही एसआई धर्मेंद्र अपनी दायित्व को निभाने के लिए वहां पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव को रावतुलाराम अस्पताल भिजवाया। जिससे उनका अंतिम संस्कार किया जा सके। कोरोना संक्रमित होने की वजह से उनके परिवार वाले भी उनके पास नहीं थे।
विज्ञापन
इसी तरह नजफगढ़ इलाके से सोमवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे नया बाजार विजय पार्क के एक मकान पर मृत मोर के पाए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही हवलदार दीपक मौके पर पहुंचे और मृत मोर को अपने कब्जे में लिया। बाद में पूरे प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रीय पक्षी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मोर को तिरंगे में लपेटा गया था।

वहीं जाफरपुर इलाके में ईआरवी ने गश्त के दौरान एक बुजुर्ग को बेहोश देखा। पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग अत्तर सिंह को तुरंत डॉक्टर के पास ले गए। जहां उनका इलाज करवाने के बाद दवा देकर उन्हें घर छोड़ दिया गया।
वैशाली गाजियाबाद स्थित मैक्स अस्पताल में एक मरीज को प्लाज्मा की जरूरत थी। वीकेंड कर्फ्यू होने की वजह से प्लाज्मा दाता राहुल को जाने में दिक्कत हो रही थी।
छावला के एसीपी मनोज कुमार मीणा ने मरीज के लिए छावला थाने से एक सिपाही मुहैया करवाया जिसने प्लाज्मा दाता को वैशाली गाजियाबाद पहुंचने के लिए वाहन की व्यवस्था की। राहुल ने गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल में जरूरतमंद मरीज को अपना प्लाज्मा दान किया।