{"_id":"61e0c3f796789223524b40d6","slug":"delhi-police-to-hear-complaints-in-pagoda-cabin","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव : पेगौडा केबिन में शिकायत सुनेगी दिल्ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव : पेगौडा केबिन में शिकायत सुनेगी दिल्ली पुलिस
Fri, 14 Jan 2022 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 14 Jan 2022 05:59 AM IST
सार
अधिकतर थानों में दो केबिन बनाए गए हैं। एक में थाने का ड्यूटी अफसर बैठेगा और वह पीड़ित की शिकायत लेगा। वह पीड़ित को बताएगा कि उसकी शिकायत पर कौन अफसर सुनवाई करेगा। दूसरे केबिन में महिला हेल्प पर बैठने वाली महिला पुलिसकर्मी बैठेगी।
विज्ञापन
बचाव की जद्दोजहद...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए जनता की शिकायतों को सुनने के लिए थानों के बाहर पेगौडा केबिन बनाए जा रहे हैं ताकि आम लोग थानों के अंदर न जा सकें। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने हाल ही में जवानों को संक्रमण से बचाने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
इन आदेशों के तहत थानों के बाहर पेगौडा केबिन बनाने के लिए कहा है। अधिकतर थानों में दो केबिन बनाए गए हैं। एक में थाने का ड्यूटी अफसर बैठेगा और वह पीड़ित की शिकायत लेगा। वह पीड़ित को बताएगा कि उसकी शिकायत पर कौन अफसर सुनवाई करेगा। साथ ही पीड़ित का मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी लेगा। दिल्ली पुलिस ने अपनी ऑनलाइन सर्विस को जो अपग्रेड किया है उसके तहत पीड़ित के मोबाइल व ई-मेल पर एफआईआर दर्ज करने व बदमाशों को पकड़ने आदि का मैसेज चला जाएगा।
विज्ञापन
दूसरे केबिन में महिला हेल्प पर बैठने वाली महिला पुलिसकर्मी बैठेगी। ये महिला पुलिसकर्मी शिकायत देने में सहायता करेगी। इसके अलावा कालकाजी समेत कुछ थानों में थाने के मेन गेट पर कैमरे लगाए गए हैं। पीड़ित जब थाने जाएगा तो वह कैमरे का बटन दबाएगा तो अंदर बैठे ड्यूटी अफसर से बात करेगा। ड्यूटी अफसर उसकी शिकायत के बारे में बताएगा। पीड़ित बाहर लगे ड्राप बॉक्स में अपनी शिकायत डाल कर चला जाएगा। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इससे शिकायतकर्ता थाने क अंदर नहीं जाएगा और थानों में कोरोना का संक्रमण नहीं फैलेगा।
विज्ञापन
गश्त के दौरान पुलिसकर्मी फेसशील्ड भी पहनेंगे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जो पुलिसकर्मी इलाके में गश्त करेंगे या फिर जो लोगों के ज्यादा संपर्क में आएंगे वह फेस मास्क के अलावा फेसशील्ड भी पहनेंगे। ऐसा नहीं करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के आदेश दिए गए हैं। जिन पुलिसकर्मियों ने कोरोना टीके की दोनों डोज नहीं लगाई हैं उन्हें तुरंत दोनों डोज लगवाने के लिए कहा गया है।