{"_id":"61066dbb8ebc3e094862c45d","slug":"delhi-police-submit-first-charge-sheet-in-wrestler-sagar-murder-case-tomorrow-12-accused-including-sushil-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान सागर हत्याकांड: दिल्ली पुलिस कल पेश करेगी चार्जशीट, सुशील कुमार समेत 12 आरोपियों के नाम शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान सागर हत्याकांड: दिल्ली पुलिस कल पेश करेगी चार्जशीट, सुशील कुमार समेत 12 आरोपियों के नाम शामिल
Sun, 01 Aug 2021 03:17 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 01 Aug 2021 03:17 PM IST
सार
चार पीड़ितों, छत्रसाल स्टेडियम के सुरक्षा गार्ड, मॉडल टाउन में रह रहे सागर धनखड़ के पड़ोसी और शालीमार बाग में रह रहे कुछ लोगों समेत करीब 50 से अधिक लोगों को गवाह बनाया गया है।
विज्ञापन
पहलवान सुशील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस कल यानी सोमवार को पहलवान सागर राणा हत्याकांड में अपना पहला चार्जशीट पेश करेगी। चार्जशीट में पहलवान सुशील कुमार समेत 12 आरोपियों के नाम शामिल हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के सूत्रों ने बताया कि इस मामले में 50 से अधिक गवाह हैं।
विज्ञापन
बता दें कि अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार कई हजार पेज की चार्जशीट में पहलवान सुशील कुमार मुख्य आरोपी है। चार पीड़ितों, छत्रसाल स्टेडियम के सुरक्षा गार्ड, मॉडल टाउन में रह रहे सागर धनखड़ के पड़ोसी और शालीमार बाग में रह रहे कुछ लोगों समेत करीब 50 से अधिक लोगों को गवाह बनाया गया है।Delhi Police likely to submit its first charge sheet in Sagar Rana murder case tomorrow; Around 12 accused mentioned including wrestler Sushil Kumar. Over 50 witnesses in the case: Crime Branch sources
— ANI (@ANI) August 1, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के पास इलेक्ट्रॉनिक सबूत के रूप में मौके पर सागर व उसके साथियों का वीडियो है, जो आरोपी प्रिंस के कब्जे से बरामद हुआ था। मॉडन डाउन में आरोपियो की जाते व आते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज है। इसे भी अहम सबूत माना जा रहा है। इसके अलावा सभी आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन है। इससे पता लग रहा है कि वारदात के समय वे सभी घटनास्थल पर थे।
पुलिस ने सुशील कुमार समेत सभी गिरफ्तार 12 लोगों को आरोपी बनाया है। सागर हत्याकांड में कुल 18 आरोपियों की पहचान हुई है। इनमें से छह फरार हैं। पुलिस को अभी आरोपियों के मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं मिली है। पुलिस ने एफएसएल को पत्र लिखकर मोबाइलों की फोरेंसिक रिपोर्ट जल्द देने को कहा है। अधिकारियों का कहना है कि सागर धनखड़ हत्याकांड में अभी मोबाइल आदि की कई रिपोर्ट नहीं मिली हैं।