फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi Police stopped another murder incident in court arrested Nandu gang shooter

दिल्ली: पुलिस ने कोर्ट में होने वाली एक और हत्या की वारदात को रोका, नंदू गिरोह के शूटर को किया गिरफ्तार

Sun, 05 Dec 2021 08:51 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 05 Dec 2021 08:51 PM IST
सार

हत्या के इस मामले में ये जमानत मिलने के बाद छह महीने से फरार चल रहा था। इसके पास से एक स्वचालित पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी शूटर के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती व एक्सर्टोशन आदि के छह से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
delhi Police stopped another murder incident in court arrested Nandu gang shooter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह के शूटर दीपक धनकर (27) को गिरफ्तार कर कोर्ट में होने वाली हत्या की एक और वारदात को रोक दिया है। दीपक धनकर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ विरोधी गिरोह के सरगना मंजीत महाल की कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या करने की साजिश रच रहा था। इसने मंजीत महाल के पिता श्रीकृष्ण की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


हत्या के इस मामले में ये जमानत मिलने के बाद छह महीने से फरार चल रहा था। इसके पास से एक स्वचालित पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी शूटर के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती व एक्सर्टोशन आदि के छह से ज्यादा मामले दर्ज हैं। स्पेशल सेल डीसीपी जसमीत सिंह के अनुसार सेल में तैनात इस्पेक्टर शिव कुमार को तीन दिसंबर को सूचना मिली थी कि शूटर दीपक धनकर सेलेरियो कार में ककरोला गांव, दिल्ली में आएगा। 
विज्ञापन


एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार, कर्मवीर सिंह व एसआई राजेश की टीम ने गांव के पास घेराबंदी की। कार से यहां पहुंचे आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर पिस्टल निकाल ली, तभी पुलिस टीम ने नजफगढ़, दिल्ली निवासी दीपक धनकर पकड़ लिया। दीपक धनकर कुख्यात कपिल सांगवान गैंग का बेहद खूंखार सदस्य है। इस गिरोह की मंजीत महाल से रंजिश चल रही है। मंजीत महल, नफे उर्फ मंत्री, धर्मेंद्र व उनके अन्य साथियों ने दिसंबर, 2015 में कपिल सांगवान के जीजा सुनील उर्फ डॉक्टर की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका बदला लेने के लिए कपिल सांगवान के नेतृत्व में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने अंधाधुंध फायरिंग कर मंजित महाल के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। नफे उर्फ मंत्री और उनकी पत्नी और मां को उसी दिन उनके नजफगढ़ स्थित घर में गंभीर रूप से घायल कर दिया। कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने अपने साथियों के साथ मंजीत महल के सहयोगी धर्मेंद्र के पिता और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

गिरोह की कमान संभाल ली थी
कपिल सांगवान की गिरफ्तारी के बाद कृष्ण उर्फ अंकुश उर्फ भालू और दीपक धनकर ने गिरोह की कमान संभाली थी। दोनों अपने अन्य साथियों अनिल पोडी और दीपक मान की मदद से एक स्कॉर्पियो कार में आए थे और कपिल सांगवान उर्फ नंदू के कहने पर 29 जनवरी, 2017 को गांव मित्रांव दिल्ली में मंजीत महल के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।


गैंगवार में आठ से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है
दक्षिण पश्चिम दिल्ली में कपिल सांगवान और मंजीत महल के गिरोहों के बीच पिछले छह वर्षों के दौरान गैंगवार में अब तक आठ से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बाबा हरिदास नगर थाने से संबंधित मंजीत महल के पिता की हत्या के मामले में दीपक धनकर अंतरिम जमानत पर था। 13 मई को 21 जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद भी आत्मसमर्पण नहीं किया और वह तब से फरार था। कोर्ट ने नौ नवंबर, 21 को दीपक धनखड़ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed