{"_id":"6058e8f26ca3da3f3400fb73","slug":"delhi-police-special-cell-infamous-criminal-arrested-after-encounter-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनकाउंटर: स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इमामुद्दीन को किया गिरफ्तार, 18 से ज्यादा मामले हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनकाउंटर: स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इमामुद्दीन को किया गिरफ्तार, 18 से ज्यादा मामले हैं दर्ज
Tue, 23 Mar 2021 12:28 AM IST
योगेश जोशी
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:28 AM IST
सार
- बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, एम्स में भर्ती।
- गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ 18 अपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
बदमाश इमाम उर्फ इमामुद्दीन गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद एब्सेंट घोषित बदमाश इमाम उर्फ इमामुद्दीन को गिरफ्तार किया है। बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से पिस्टल, तीन कारतूस, चोरी की स्कूटी और तीन महंगे फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी पुलिसकर्मियों पर कई बार हमला कर चुका है और उसे पुलिसकमयों पर हमला करने वाले के रूप में जाना जाता था। इमाम के खिलाफ 18 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं।
स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार इंस्पेक्टर विनोद बड़ोला को इनपुट मिले थे कि नंदनगरी इलाके को एब्सेंट बीसी इमाम इंटरस्टेट बस स्टॉप व आसपास वारदात करने की फिराक में घूम रहा है। एसीपी ललित मोहन नेगी व ह्दयभूषण की देखरेख में इंस्पेक्टर विनोद बड़ोला व सुंदर गौतम की टीम ने सरायकालेखां बस स्टेंड पर घेराबंदी की। आरोपी यहां पर स्कूटी से पहुंचा। पुलिस टीम ने जब उसे सरेंडर करने को कहा तो उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी गोली चलाईं। इमाम के दोनों पैरों में एक-एक गोली लर्गी। इमाम ने मौके पर तीन व पुलिसकर्मियों ने चार गोलियां चलाई थीं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इमाम नंदनगरी इलाके का घोषित व एब्सेंट बदमाश है। पुलिस अधिकारी 23 फरवरी को चैक करने उसके घर गया तो उसने अपने परिवार के सदस्यों के साथ लोहे की रॉड व ईंटों से पुलिस अधिकारी को सहयोग करने की बजाय उस पर हमला कर दिया। हमले में पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस बाबत नंदनगरी थाने में मामला दर्ज हुआ था। इसने अपने साथियों के साथ वर्ष 2009 में पीसीआर में तैनात हवलदार ओंकार पर हमला कर दिया था। ओंकार अभी तक ट्रामा में हैं। ये कई बार पुलिसकमयों पर हमला कर चुका है।