फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police Special Cell arrested two illegal arms smugglers

अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश: मध्यप्रदेश से 15 हजार में खरीदकर दिल्ली-एनसीआर में 30 हजार में बेचते थे हथियार, दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 15 Mar 2022 06:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Mar 2022 06:18 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले  दो तस्कर पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के कब्जे से 20 स्वचालित ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
Delhi Police Special Cell arrested two illegal arms smugglers
हथियार तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अतंरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर दो अवैध हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली-एनसीआर, यूपी व हरियाणा में सप्लाई करते थे। आरोपियों के कब्जे से 20 स्वचालित सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद किया गया है। एक आरोपी के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक और गैंगस्टर एक्ट के छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी राजीव रंजन सिंह के अनुसार, मिली एक सूचना के बाद एसीपी वेदप्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक व कुलदीप सिंह की टीम ने 12 मार्च को इंद्रप्रस्थ पार्क, एमजी रोड पर घेराबंदी की और अवैध हथियार तस्कर मोहल्ला इस्लाम नगर खातौली, मुजफ्फरनगर यूपी निवासी साजिद अहमद(32) को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


ये यहां अवैध हथियारों की खेप देने आया था। इसके पास से दस अवैध पिस्टल(पांच कट्टे) बरामद किए गए। साजिद अहमद की गिरफ्तारी पर 13 मार्च को आईएसबीटी, सरायकालेखां में दबिश देकर वीओपी छतनाग, झूंसी प्रयागराज, यूपी निवासी राजेंद्र कुमार(42) को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से दस अवैध पिस्टल बरामद की गईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिद अहमद कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए अवैध हथियारों की तस्करी करने लगा। वह मध्यप्रदेश के सेंधवा आदि जगहों से अवैध हथियार लेता था और दिल्ली, एनसीआर, यूपी व हरियाणा के बदमाशों को सप्लाई करता था। राजेंद्र इस गिरोह का सक्रिय सदस्य है। ये चार-पांच साल से अवैध हथियार सप्लाई कर रहा है। 

ये भी सेंधवा, मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली, एनसीआर, यूपी व हरियाणा में सप्लाई करता था। ये एक अवैध हथियार 12 से 15 हजार रुपये में मध्यप्रदेश से लाते थे और आगे उसे 25 से 30 हजार रुपये में बेचते थे। राजेंद्र विस्फोटक रखने के मामले में वर्ष 2015 में गिरफ्तार हुआ था। जेल में ये अवैध हथियार तस्करों के संपर्क में आया और बाहर आते ही अवैध हथियारों की तस्करी करने लगा। इसके खिलाफ छह अपराधिक मामले दर्ज हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed