फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police Special Cell arrested Lady Don Anuradha associate of gangster Kala Jathedi reward of Rs 10000

दिल्ली: गैंगस्टर काला जठेड़ी की गर्लफ्रेंड लेडी डॉन अनुराधा भी गिरफ्तार, हत्या-अपहरण के लिए थी कुख्यात

Sat, 31 Jul 2021 01:50 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 31 Jul 2021 01:50 PM IST
सार

स्पेशल सेल ने शुक्रवार को देश के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को सहारनपुर, यूपी से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस कस्टडी से फरार होने की असफल कोशिश की थी।

विज्ञापन
Delhi Police Special Cell arrested Lady Don Anuradha associate of gangster Kala Jathedi reward of Rs 10000
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को गैंगस्टर काला जठेड़ी की गर्लफ्रेंड लेडी डॉन अनुराधा को भी गिरफ्तार कर लिया है। अनुराधा के खिलाफ राजस्थान में हत्या, अपहरण आदि कई संगीन मामले दर्ज हैं। उसके ऊपर दस हजार रुपये का इनाम था। अनुराधा काला जठेड़ी के साथ मिलकर काम करती थी। हत्या-अपहरण के लिए कुख्यात थी।

विज्ञापन

 
बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। स्पेशल सेल ने देश के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को सहारनपुर, यूपी से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस कस्टडी से फरार होने की असफल कोशिश की थी। गैंगस्टर जठेड़ी पर 7 लाख का इनाम था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। वहीं जठेड़ी के गैंग में 200 से ज्यादा शूटर शामिल हैं। इसके ज्यादातर शूटर विदेश में है और विदेश में बैठकर शूटर इस गिरोह को चला रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने काला जठेड़ी पर मकोका लगाया हुआ है और वह एक दशक से अपराध की दुनिया पर राज कर रहा। 




स्पेशल सेल डीसीपी मनीषी चंद्रा ने बताया कि स्पेशल सेल टीम काफी लम्बे वक्त से काला जठेड़ी के पीछे लगी हुई थी। इस दौरान टीम ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से सहारनपुर से शुक्रवार को काला जठेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस से बचकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पिस्टल से साथ मौके पर ही दबोच लिया। फिलहाल स्पेशल सेल की टीम से पूछताछ कर रही है। काला जठेड़ी को आतंक का पर्याय कहा जाने लगा था। 

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोनीपत राई के गांव जठेड़ी निवासी गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत पांच राज्यों का मोस्ट वांटेड था। 12वीं तक पढ़ा काला पहले केबल ऑपरेटर था। जून 2009 में उसने रोहतक के सांपला में लूट के दौरान पहली हत्या की थी, जिसके बाद से उसके कारनामों की फेहरिस्त लंबी होती चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed