{"_id":"628f9dd2b880ae5d174ef1ae","slug":"delhi-police-si-attempts-suicide-by-consuming-sleeping-pills","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नींद की गोलियां खाकर एसआई ने की खुदकुशी की कोशिश, संसद भवन में है तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नींद की गोलियां खाकर एसआई ने की खुदकुशी की कोशिश, संसद भवन में है तैनाती
Thu, 26 May 2022 09:03 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 26 May 2022 09:03 PM IST
सार
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसआई वसंत विहार पुलिस कॉलोनी में रहता है। एसआई ने रात को पत्नी से झगड़ा होने के बाद काफी मात्रा में नींद की गोलियां खा लीं। पत्नी व बेटी ने उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एसआई ने किया आत्महत्या का प्रयास
- फोटो : delhipolice.nic.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वसंत विहार में दिल्ली पुलिस के एसआई (59) ने बुधवार की रात नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। एसआई को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वसंत विहार पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि एसआई पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर चुका है।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसआई वसंत विहार पुलिस कॉलोनी में रहता है और संसद भवन की सुरक्षा में तैनात है। एसआई ने रात को पत्नी से झगड़ा होने के बाद काफी मात्रा में नींद की गोलियां खा लीं। पत्नी व बेटी ने उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
एम्स के ट्रामा सेंटर से गुरुवार सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। बताया जा रहा है कि एसआई शराब पीने का आदी है और अवसाद से पीड़ित है। वह एक बार घर से निकल गया था और पत्नी को फोन कर कहा था कि वह ट्रेन से कटकर खुदकुशी करने के लिए दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन जा रहा है। पुलिसकर्मियों ने उसे वसंत विहार इलाके में ही पकड़ लिया था।
विज्ञापन