फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police seized the cctv footage in Journalist Suicide case

पत्रकार मौत मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त की

Wed, 08 Jul 2020 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police seized the cctv footage in Journalist Suicide case
नई दिल्ली। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने पत्रकार तरुण सिसोदिया खुदकुशी मामले में मंगलवार को एम्स के ट्रामा सेंटर की सीसीटीवी फुटेज जब्त की। पुलिस ने पहली मंजिल से लेकर चौथी मंजिल तक लगे सीसीटीवी कैमरों की काफी सीसीटीवी फुटेज जब्त की हैं। हालांकि पुलिस को चौथी मंजिल की उस जगह की सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है जहां से पत्रकार ने नीचे छलांग लगाई।
विज्ञापन

दूसरी तरफ तरुण के भाई दीपक कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि उसका भाई खुदकुशी नहीं कर सकता। हिंदी समाचार पत्र में कार्यरत रहे तरुण सिसोदिया ने सोमवार दोपहर एम्स के ट्रामा सेंटर की चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। उसके शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार तरुण ट्रामा सेंटर की पहली मंजिल पर भर्ती था। वह दोपहर के समय चौथी मंजिल पर चला गया था। सीसीटीवी फुटेज में वह ऊपर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहली मंजिल पर भर्ती कुछ मरीजों व मेडिकल स्टाफ के बयान दर्ज किए गए हैं। सभी का कहना है कि घटना से पहले तरुण बहुत ज्यादा तनाव में था। पुलिस ने मंगलवार शाम तक इस बाबत कोई मामला दर्ज नहीं किया था। पुलिस ने तरुण का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed