फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police returned the devotees who arrived to celebrate Chhath at Kalindi Kunj as there is a ban on worshiping at the ghat

Delhi Chhath Puja 2021: छठ पर्व में शामिल हुए केजरीवाल, कोरोना से बचने की भी सलाह दी, दिनभर हुई यमुना सफाई की राजनीति

Wed, 10 Nov 2021 09:59 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई/डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
एएनआई/डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 10 Nov 2021 09:59 PM IST
सार

Delhi Chhath Puja 2021: कालिंदी कुंज की छठ पूजा समिति के अध्यक्ष विकास राय ने कहा कि यमुना घाटों पर छठ की पूजा करने की अनुमति नहीं है। इस बीच जब यहां कुछ श्रद्धालु आए तो पुलिस ने उन्हें जाने के लिए कह दिया।

विज्ञापन
Delhi Police returned the devotees who arrived to celebrate Chhath at Kalindi Kunj as there is a ban on worshiping at the ghat
यमुना घाट से लोगों को लौटाते पुलिसकर्मी - फोटो : ANI

विस्तार

Delhi Chhath Puja 2021: यमुना के घाटों पर छठ मनाने को लेकर दिन भर राजनीति चलती रही। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जगह-जगह पर घाटों पर पहुंचने को लेकर रस्साकसी होती दिखाई पड़ी। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को छठ पर्व में पूजा के व्रतियों के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री ईस्ट किदवई नगर पहुंचकर छठव्रतियों के साथ सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा की और ईश्वर से लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना की। उनके साथ दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और विधायक राघव चड्ढा भी शामिल हुए।

विज्ञापन


 छठ पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह विश्व शांति का त्योहार है और सभी पूर्वांचली भाइयों-बहनों को यह अधिकार है कि वे अपना त्योहार पूरे उमंग-उत्साह के साथ मनाएं। लेकिन इसके साथ यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कोरोना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना के मामले अभी भी सक्रिय हैं और उसे देखते हुए अभी लापरवाही नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार और धर्म राजनीति का विषय नहीं होना चाहिए। इस मामले पर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं, लेकिन पूर्वांचली भाइयों के इस त्योहार को राजनीति का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने विभिन्न जगहों पर 800 घाट बना दिए हैं जहां लोग छठ का त्योहार मना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दिन भर चलती रही रस्साकसी
वहीं, भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि छठ के दौरान पूर्वांचलियों को छठ के घाटों पर जाने से रोका गया। इससे उनकी आस्थाओं को गहरी चोट पहुंची है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानबूझकर यमुना के घाटों पर लोगों को जाने से रोकने का आदेश दिया जिससे लोग अपनी आस्था का पर्व न मना सकें। लेकिन इसके बाद भी पूर्वांचली भाइयों-बहनों ने पूरे जोश के साथ त्योहार मनाया।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी और प्रवेश वर्मा ने बुधवार सुबह ही पुलिस बैरीकेड तोड़ते हुए छठ घाट तक पहुंचने का ऐलान कर दिया था। आईटीओ पर पुलिस के रोकने के बाद भी भाजपा नेता घाट तक पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भाजपा नेता ने कहा कि पूर्वांचल की जनता सरकार के इस अत्याचार को माफ नहीं करेगी।
 

Delhi Police returned the devotees who arrived to celebrate Chhath at Kalindi Kunj as there is a ban on worshiping at the ghat
यमुना घाट पर पहुंचे भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह - फोटो : ANI

छह पूजा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। हर घाट पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। किसी को भी यमुना घाट के पास नहीं जाने दिया जा रहा था। कालिंदी कुंज पर काफी संख्या में लोग व श्रृद्धालु बुधवार को एकत्रित हो गए थे। पुलिस श्रद्धालुओं की भीड़ को रोकने के साथ घाटों पर एकत्रित हुई भीड़ तितर-बितर कर दिया था। कालिंदी कुंज व आईटीओ पर 100-100 टीमों को तैनात किया गया है।  

डीडीएमए कोविड-19 के मद्देनजर नदी के किनारे समारोहों पर रोक लगा रखी थी। बुधवार सुबह कालिंदी कुंज के पास यमुना घाट पर जमा भीड़ को पुलिस और जिला अधिकारियों ने तितर-बितर किया और लोगों को अनुष्ठानों का पालन करने के लिए निर्दिष्ट स्थानों की ओर फिर से निर्देशित किया गया। सरकार ने छठ पूजा करने के लिए भक्तों के लिए दिल्ली भर में 800 अस्थायी घाट बनाए हैं। छठ पूजा का चार दिवसीय त्योहार मुख्य रूप से दिल्ली में बसे बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के पूर्वांचलियों द्वारा मनाया जाता है।

दक्षिण-पूर्व जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अनुष्ठान के लिए निर्धारित स्थानों पर पर्याप्त व्यवस्था की गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के आदेशों का उल्लंघन न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण पूर्वी दिल्ली में 100 टीमों को तैनात किया गया है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यमुना घाट पर कालिंदी कुंज और जिले के अन्य पुलिस थानों के पर्याप्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं। घाटों पर प्रशासन व नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के बारे में आने वाले भक्तों को समझा रहे हैं, और उनसे दिशानिर्देशों का पालन करने और अपने-अपने घरों या कॉलोनियों के भीतर अनुष्ठानों का पालन करने का आग्रह कर रहे हैं। इससे कई श्रृद्धालु अपने घर लौट रहे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार छठ पूजा के आयोजकों के साथ भी बातचीत कर रहे हैं और उनसे भक्तों को निर्दिष्ट स्थानों पर भेजने के लिए कह रहे हैं, जहां प्रकाश, पानी, स्वच्छता और चिकित्सा देखभाल सहित सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हो।

यमुना घाट पर बैरीकेड तोड़कर छठ मनाने पहुंचे प्रवेश साहिब सिंह
दिल्ली में छठ की तैयारियों के दिल्ली सरकार के दावों के बीच ऐसी स्थिति होने के बाद प्रदेश में विपक्षी पार्टी भाजपा आप सरकार पर लगातार हमलावर है। इस बीच बुधवार को पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह बैरीकेड तोड़कर आईटीओ यमुना घाट पर छठ मनाने पहुंच गए। यहां उनके साथ समर्थकों की भारी भीड़ थी।

उन्होंने कहा, पहले पुलिस ने यहां बैरीकेड लगाए हुए थे और वे लोगों को रोक रहे थे। हमने यहां आकर उनको प्रवेश दिलाया। हमने यहां साफ पानी मुहैया कराया। मैं खुश हूं कि लोग छठ पूजा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed