फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police registered a case on journalist and news portal for making provocative tweets on Hindu Mahapanchayat

दिल्ली: हिंदू महापंचायत पर भड़काऊ ट्वीट करने वाले पत्रकार और न्यूज पोर्टल पर पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 04 Apr 2022 09:46 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 04 Apr 2022 09:46 PM IST
सार

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें महंत यति नरसिंहानंद समेत अन्य वक्ता शामिल हुए थे। हालांकि पुलिस ने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी।

विज्ञापन
Delhi Police registered a case on journalist and news portal for making provocative tweets on Hindu Mahapanchayat
यति नरसिंहानंद - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

दो समुदाय की बीच शत्रुता, घृणा और द्वेष को भड़काने वाली सामग्री वाले ट्वीट के लिए एक ट्विटर हैंडल के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्विटर हैंडल पत्रकार मीर फैसल का है, जो एक समाचार पोर्टल के लिए काम करता है। पुलिस ने कहा कि वर्तमान में मामले की जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक घटना के कथित वीडियो को स्कैन किया जा रहा है। जिसमें उन वक्ताओं को दिखाया गया है जिन्होंने कथित तौर पर इस कार्यक्रम में विवादस्पद भाषण दिए थे।

विज्ञापन


बुराड़ी मैदान में बिना अनुमति के हिंदू पंचायत आयोजित करने वाले आयोजक और इस दौरान संगठन से जुड़े लोगों के विवादास्पद बयान देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने पत्रकारों व ट्विटर पर आपत्तिजनक सामग्री डालने वाले पोर्टल पर भी मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पत्रकारों की शिकायत पर उनके साथ धक्का मुक्की और छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी का कहना है कि सभी मामलों की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेव इंडिया फाउंडेशन की ओर से पुलिस से महापंचायत सभा के आयोजन के लिए अनुमति मांगी गई थी। लेकिन इसे इस आधार पर अस्वीकार कर दिया गया कि सभा के आयोजन के लिए आयोजक को डीडीए से अनुमति नहीं मिली थी। पुलिस के इनकार के बावजूद बुराड़ी मैदान में हिंदू महापंचायत सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 700-800 लोग आए। आयोजक के आमंत्रण पर लोगों ने मंच से भाषण दिया।

आरोप है कि पुलिस ने कार्यक्रमस्थल पर व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया। डासना देवी मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती और सुदर्शन न्यूज के मुख्य संपादक सुरेश चह्वाणके सहित कुछ वक्ताओं ने दो समुदायों के बीच वैमनस्य, शत्रुता, घृणा या दुर्भावना को बढ़ावा देने वाले शब्द कहे। इस संबंध में थाना मुखर्जी नगर में मामला दर्ज कर लिया गया।

इसके अलावा मुखर्जी नगर थाने में एक न्यूज पोर्टल के दो पत्रकारों की शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सभास्थल से बाहर निकलने के दौरान लोगों के एक समूह ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन और आई-कार्ड छीनने की कोशिश की। उनकी शिकायत पर मारपीट और छेड़छाड़ और झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया गया। इसके अलावा एक पत्रकार से मारपीट की शिकायत पर पुलिस ने एक मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed