फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Police recovered a girl from Rajasthan who came with her lover before marriage accused arrested

दिल्ली: शादी से पहले प्रेमी के साथ आई राजस्थान की युवती को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Feb 2022 07:54 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 18 Feb 2022 07:54 PM IST
सार

युवती की 18 फरवरी फरवरी को शादी थी। वह उस लड़के से शादी नहीं करना चाहती थी। वह अपनी शादी से बचने के लिए अपने प्रेमी संदीप के साथ भागकर दिल्ली आ रही थी।

विज्ञापन
Delhi: Police recovered a girl from Rajasthan who came with her lover before marriage accused arrested
पुलिस गिरफ्त में युवती और युवक व बरामद ब्रेजा कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान से अगवा कर दिल्ली लाई जा रही एक युवती को दिल्ली कैंट पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने युवती को अगवा करने वाले को पकड़ लिया। युवक ने खुद को युवती का प्रेमी बताया। बाद में दोनों को राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया। आगे की जांच राजस्थान पुलिस करेगी। शुरुआती जांच में पता चला कि युवती की शुक्रवार को राजस्थान में शादी थी। वह उस युवक से शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए अपने प्रेमी के साथ भागकर राजस्थान से दिल्ली आ गई। पुलिस को युवक युवती के कब्जे से दो लाख रुपए और सोने की चेन मिली।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि राजस्थान से एक ब्रेजा कार में एक लड़की को अगवा कर दिल्ली की तरफ ले जाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते ही सुब्रतो पार्क चौकी प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धौलाकुंआ के पास निगरानी बढ़ा दी। करीब दो घंटा के इंतजार के बाद पुलिस ने ब्रेजा कार आते देखा। पुलिस ने कार को रोककर युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया जबकि आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

आरोपी की पहचान गांव पोली, झालाबार राजस्थान निवासी संदीप (24) के रूप में हुई है। 24 वर्षीय युवती गांव अकलेरा, झालाबार राजस्थान की रहने वाली है। पूछताछ में पता चला कि युवती की 18 फरवरी फरवरी को शादी थी। वह उस लड़के से शादी नहीं करना चाहती थी। वह अपनी शादी से बचने के लिए अपने प्रेमी संदीप के साथ भागकर दिल्ली आ रही थी। 16 फरवरी को युवती के भाई की शादी थी। परिवार के सभी लोग बारात में गए थे। इसी दौरान ये लोग घर से दो लाख रुपये और एक सोने की चेन लेकर घर से निकल गए।

युवती और युवक को राजस्थान पुलिस के हवाले किया

पुलिस ने उनके पास से पैसे और गहने बरामद कर लिए। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने युवती की सकुशल बरामदगी और युवक की गिरफ्तारी की सूचना अकलेरा थाना पुलिस को दे दी। राजस्थान पुलिस की टीम के दिल्ली पहुंचने पर युवती और युवक को उनके हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed