फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police holds custody of Gulfisa valid

दिल्ली दंगा: गुलफिशा फातिमा की हिरासत को पुलिस ने वैध ठहराया

Wed, 09 Jun 2021 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
delhi police holds custody of Gulfisa valid
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने पिछले साल उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित एक मामले में आरोपी छात्रा कार्यकर्ता गुलफिशा फातिमा की याचिका का विरोध किया है। उच्च न्यायालय में पेश जवाब में पुलिस ने कहा कि फातिमा की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका विचारणीय नहीं है। यह याचिका कानूनी प्रक्रिया के दुरुपयोग के अलावा कुछ नहीं है।
विज्ञापन

अदालत फातिमा की उस याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें कथित बड़ी साजिश से संबंधित गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) मामले में उसे रिहा करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था। फातिमा ने याचिका में दावा किया है कि न्यायिक हिरासत में उसकी हिरासत अवैध है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली और न्यायमूर्ति अमित बंसल की अवकाशकालीन पीठ के समक्ष पुलिस ने तर्क रखा कि यह याचिका खारिज करने योग्य है। अदालत ने अब फातिमा के वकील को पुलिस के जवाब पर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया। अदालत ने मामले की सुनवाई 18 जून तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अधिवक्ताओं अमित महाजन और रजत नायर द्वारा दाखिल जवाब में दावा किया गया है कि आरोपी फातिमा की याचिका झूठी, आधारहीन और निरर्थक है। यह कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग भी है। उन्होंने कहा 16 सितंबर, 2020 को फातिमा और अन्य आरोपियों के खिलाफ निचली अदालत के समक्ष चार्जशीट दाखिल की गई और अगले दिन संज्ञान लिया गया।
उन्होंने कहा कि आरोपी निचली अदालत के आदेश के अनुसार न्यायिक हिरासत में है। इसलिए न्यायिक हिरासत में उसकी नजरबंदी कानूनी और वैध है। उन्होंने कहा एक तरफ फातिमा का तर्क है कि नजरबंदी गैरकानूनी है और दूसरी ओर उसने निजी मुचलके और शर्तों पर अपनी रिहाई के लिए प्रार्थना की है।
संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) के समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसा के बाद 24 फरवरी, 2020 को सांप्रदायिक दंगे हुए थे। इनमें 53 लोगों की मौत हो गई और लगभग 200 घायल हुए थे।

फातिमा को मामले में 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और वह इस समय न्यायिक हिरासत में है। उसके अलावा, मामले के अन्य आरोपी खालिद, इशरत जहां, ताहिर हुसैन, मीरान हैदर, नताशा नरवाल, देवांगना कलिता, आसिफ इकबाल तन्हा और शिफा उर रहमान हैं और वे भी इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed