फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police has started mobile van station Before G20

G20: पहली बार 'मोबाइल वैन थाने' की शुरुआत, इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर संग इतने जवान होंगे तैनात

Thu, 07 Sep 2023 08:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 07 Sep 2023 08:19 PM IST
सार

दिल्ली में जी20 समिट से पहले मोबाइल वैन थाने की शुरुआत हो चुकी है। इस वैन के अंदर इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर के साथ पांच-छह जवान होंगे।

विज्ञापन
Delhi Police has started mobile van station Before G20
मोबाइल पुलिस स्टेशन - फोटो : Youtube

विस्तार

जी-20 सम्मेलन के दौरान मेहमानों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने एक और पहल की है। मध्य जिला में पहली बार मोबाइल पुलिस थाने की शुरुआत की गई है। छोटी वैन पर बनाए गए थाने में इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के अलावा पांच या छह जवान भी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन

मोबाइल थाने में किसी को सूचना देने के लिए एलईडी पैनल के अलावा पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम (पीए), अंदर-बाहर सीसीटीवी कैमरे, इंटरनेट और दूसरी सुविधाएं मौजूद हैं। इसमें बैठक करने के अलावा किसी से पूछताछ करने और रणनीति बनाने की व्यवस्था भी होगी। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी की वजह से कई बार बड़ी वारदात नहीं हो पातीं, इसलिए मोबाइल पुलिस थाने की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, इसे अस्थायी रूप से शुरु किया गया है। जी-20 के बाद इसे जारी रखने पर विचार किया जा रहा है। मोबाइल पुलिस स्टेशन पर तैनात टीम बिल्कुल पुलिस स्टेशन की तरह शिकायत लेने या दूसरे काम करेगी। इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना भी आसान है। फिलहाल जी-20 समाप्त होने के बाद इसको त्योहारी सीजन में इस्तेमाल करने पर विचार किया जा रहा है। इसकी मदद से किरायेदार, घरेलू सहायकों व अन्य का सत्यापन किया जा सकेगा।

विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस की ओर से मोबाइल पुलिस स्टेशन खोलने की पहल की गई है। बाकी दूसरे जिले भी इस पर अपनी पहल करने पर विचार कर रहे हैं। मोबाइल पुलिस स्टेशन खोलने को लेकर दिल्ली पुलिस के आलाधिकारियों ने मध्य जिला पुलिस की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed