फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police filed a 14000-page fourth supplementary chargesheet in court

Parliament Security Breach: पुलिस ने 14 हजार पन्नों की चौथी पूरक चार्जशीट दाखिल की, अगली सुनवाई 29 मई को

Sat, 23 May 2026 11:41 AM IST
Vijay Singh Pundir डिजिडल डेस्क, अमर उजाला
डिजिडल डेस्क, अमर उजाला Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 23 May 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police filed a 14000-page fourth supplementary chargesheet in court
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

संसद सुरक्षा में चूक से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में चौथी पूरक चार्जशीट दाखिल की है। मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित बंसल की अदालत में हुई। अदालत ने पूरक चार्जशीट से जुड़े दस्तावेजों की जांच के लिए अगली सुनवाई 29 मई तय की है। साथ ही मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों की न्यायिक हिरासत भी 29 मई तक बढ़ा दी गई।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने करीब 14 हजार पन्नों की चौथी पूरक चार्जशीट अदालत में पेश की। आरोपियों की ओर से पेश वकीलों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि आरोप तय करने को लेकर पहले ही लंबी बहस हो चुकी है और अब चौथी चार्जशीट दाखिल करना कानून का दुरुपयोग प्रतीत होता है। बचाव पक्ष ने चार्जशीट की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराने की मांग भी की।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान सभी आरोपी अदालत में पेश हुए। इससे पहले 13 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की आरोपी नीलम आजाद की जमानत शर्तों में संशोधन कर उन्हें हरियाणा के जींद में रहने की अनुमति दी थी। अदालत ने उन्हें प्रत्येक माह 15 तारीख को जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर रिपोर्ट देने का निर्देश भी दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed