फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police conducts lie detector test of four kargil youths arrested in connection with israel embassy bomb blast

कारगिल के युवक गिरफ्तारी मामला: पुलिस ने आरोपी युवकों का किया लाई डिटेक्टर टेस्ट, नहीं सुलझा पाई मोबाइल बंद होने की गुत्थी

Tue, 29 Jun 2021 02:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Jun 2021 02:00 AM IST
सार

पुलिस ने इस्राइल बम धमाके के मामले में कारगिल के थांग गांव के चार युवक नजीर हुसैन (26), जुल्फिकार अली वजीर (25), अयाज हुसैन (28) और मुजम्मिल हुसैन (25) को 24 जून को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
delhi police conducts lie detector test of four kargil youths arrested in connection with israel embassy bomb blast
इस्राइल दूतावास के बाहर हुआ ब्लास्ट (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस्राइल दूतावास बम धमाके के संबंध में गिरफ्तार कारगिल के चारों युवकों का लाई डिटेक्टर टेस्ट किया है। ये युवक एक-दूसरे के बयानों को खंडन कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस की जांच को दिशा नहीं मिल रही है। दूसरी तरफ धमाके वाले दिन चार युवकों के पांच मोबाइल एक साथ बंद होने की गुत्थी को पुलिस अभी तक सुलझा नहीं पाई है। ऐसे में पुलिस की जांच को दिशा नहीं मिल रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस्राइल बम धमाके के मामले में कारगिल के थांग गांव के चार युवक नजीर हुसैन (26), जुल्फिकार अली वजीर (25), अयाज हुसैन (28) और मुजम्मिल हुसैन (25) को 24 जून को गिरफ्तार किया था। इन पर दिल्ली में आतंकी गतिविधियों की अंजाम देने के लिए साजिश रचने का आरोप है। डॉ. एपीजे कलाम रोड पर स्थिति इस्राइल दूतावास के पास 29 जनवरी की शाम को कम तीव्रता वाला बम धमाका हुआ था। गिरफ्तार चारों आरोपियों के मोबाइल फोन 28 जनवरी को बंद हो गए थे और 29 जनवरी को भी बंद रहे थे। चार युवकों के पास पांच मोबाइल फोन हैं। दो दिन एक साथ पांचों मोबाइल फोन के बंद होने पर युवक संदेह के घेरे में आ गए थे। बम धमाके मामले की जांच एनआईए कर रही है, जबकि दिल्ली में आतंकी वारदातों की साजिश रचने की दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल ने इनके मोबाइल नंबरों की सीडीआर भी निकाली है। सीडीआर में कुछ ऐसे नंबर मिले हैं जिन से ये सबसे ज्यादा बात करते थे। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है जिनसे ये युवक सबसे ज्यादा बात करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed