फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police asked by HC to assist minor rape survivor seeking to terminate pregnancy

दिल्ली: पुलिस को नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मदद करने का निर्देश, गर्भावस्था को खत्म करना चाहती है बच्ची

Wed, 22 Jun 2022 03:43 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 22 Jun 2022 03:43 PM IST
सार

पीड़ित पक्ष ने बताया कि नाबालिग अपनी गर्भावस्था को खत्म करना चाहती थी लेकिन पुलिस इसके लिए सरकारी अस्पताल में औपचारिकताएं पूरी करने में उसकी मदद नहीं कर रही थी। 

विज्ञापन
Delhi Police asked by HC to assist minor rape survivor seeking to terminate pregnancy
दिल्ली उच्च न्यायालय - फोटो : ANI

विस्तार

अपने गर्भ को समाप्त करने की मांग करने वाली नाबिलग दुष्कर्म पीड़िता की सहायता करने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है। अदालत ने सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के एसएचओ को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि भ्रूण के नमूने को डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए संरक्षित किया जाए।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने 17 मई को दर्ज प्राथमिकी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग वाली याचिका पर पुलिस को नोटिस जारी किया है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि नाबालिग अपनी गर्भावस्था को खत्म करना चाहती थी लेकिन पुलिस इसके लिए सरकारी अस्पताल में औपचारिकताएं पूरी करने में उसकी मदद नहीं कर रही थी। 
विज्ञापन


अदालत को बताया गया कि नाबालिग और उसकी मां आरोपी के रक्त के नमूने से डीएनए प्रोफाइलिंग के साथ मिलान करने के लिए भ्रूण के नमूने को संरक्षित करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक आरोपी ने ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था जिसके परिणानम स्वरूप वह गर्भवति हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed