फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police arrests three people in sandal wood smuggling case

लॉकडाउन में जमा हो गई भारी मात्रा में चंदन की लकड़ी

Wed, 12 Aug 2020 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
delhi police arrests three people in sandal wood smuggling case
नई दिल्ली। चंदन की लकड़ी की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी कई वर्षों से तस्करी कर रहे थे। चंदन के लकड़ी के अमरोहा पहुंचते ही आरोपी तुरंत चीन भेज देते थे लेकिन लॉकडाउन के कारण इस बार अधिक मात्रा में लकड़ी जमा हो गई। यह खुलासा तीन आरोपियों ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में किया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने अमरोहा के करीब पांच लोगों को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस दिया है। इनमें कुछ को बृहस्पतिवार व कुछ को 15 अगस्त के बाद बुलाया जाएगा। पुलिस इनसे पूछताछ कर फरार गोदाम मालिक पिता-पुत्र के बारे में पता लगाने का प्रयास करेगी। दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को लेकर पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को दिल्ली व एनसीआर में कई जगह दबिश दी थी।
विज्ञापन

अपराध शाखा में तैनात एसीपी मनोज पंत व इंस्पेक्टर पंकज अरोड़ा की टीम ने तीन चंदन लकड़ी तस्कर अमरोहा निवासी अरशद अंसारी, महमूद आलम और सलमान को अमरोहा से गिरफ्तार किया है। गोदाम के मालिक पिता कमर अहमद अंसारी और पुत्र शाकिर फरार हैं। दोनों इस गैंग के सरगना बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर गोदाम से 50 करोड़ रुपये की 144 टन चंदन की लकड़ी बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि चंदन की लकड़ी ज्यादातर हैदराबाद से मंगाई जाती थी। लकड़ी के अमरोहा आते ही उसे कुछ ही दिन में चीन भेज दिया जाता था। सारी लकड़ी चीन ही भेजी जाती थी। आरोपियों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण वह चंदन लकड़ी को चीन नहीं भेज पाए। इस चंदन की लकड़ी गोदाम में इकट्ठी होती रही।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार गैंग के सरगना कमर अहमद और शाकिर की तलाश की जा रही है। आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद ही इस पूरे रैकेट का खुलासा हो पाएगा। अमरोहा, यूपी पुलिस ने भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस इन आरोपियों को भी पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed