{"_id":"607b2df28ebc3ee63965f77b","slug":"delhi-police-arrests-duo-used-to-cheat-metro-commuters-ashram-news-noi5777326142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो ट्रेन के यात्रियों से ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो ट्रेन के यात्रियों से ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। मेट्रो पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने मेट्रो ट्रेन के यात्रियों से ठगी करने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कई वारदातों के बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से तीन मामले सुलझाने का दावा किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ यमुना बैंक, राजा गार्डन और प्रगति मैदान मेट्रो थानेे में मामले दर्ज थे।
मेट्रो पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मणि ने बताया कि आरोपियों की पहचान जेजे कालोनी बवाना निवासी राहुल और शब्बीर के रूप में हुई है। दोनों सट्टा खेलने के आदी हैं। 12 मार्च को ठगों ने भीलवाड़ा राजस्थान निवासी ललित कुमार को चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर नकली नोटों का बंडल दिखाकर उससे मोबाइल फोन, जेवरात और एटीएम ठग लिए थे।
वहीं दूसरे मामले में 30 मार्च को सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन पर भिवानी निवासी अमित कुमार से दो युवक मिले। दोनों ने उन्हें अपने रुमाल में पांच लाख रुपये होने की बात कही। फिर बातों में उलझाकर अमित से दो लाख रुपये और उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
तीसरे मामले में तीन मार्च को युवकों ने त्रिलोकपुरी से गाजियाबाद जा रहे गौरव त्यागी को बंडल के पैसे दिखाकर उसे उनके खाते में जमा करने के लिए कहा। इस तरह से आरोपियों ने गौरव से उसका एटीएम कार्ड ले लिया और पिन नंबर देखकर उससे 59 हजार रुपये निकाल लिए।
इन मामलों की जांच का जिम्मा स्पेशल स्टाफ को सौंपा गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर उसकी जांच की। जिसमें पुलिस ने आरोपी राहुल की पहचान कर ली। उसके बाद पुलिस ने राहुल के बारे में जानकारी हासिल कर बृहस्पतिवार को उसे साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने चार बैग, दो मोबाइल फोन और दो कागजों का बंडल बरामद किया है।