फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police arrested woman They commit robbery for refusing to have a physical relationship

महिलाओं का गैंग: शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर करती हैं लूटपाट, डिस्पेंसरी कर्मी को बनाया था शिकार

Thu, 09 Dec 2021 06:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 09 Dec 2021 06:39 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि दो महिलाओं की तलाश जारी है। ये महिलाएं गैंग बनाकर शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर लूटपाट करती हैं। दो दिन पहले डिस्पेंसरी कर्मी से लूटपाट कर तीनों महिलाएं फरार हो गई थीं। 

विज्ञापन
Delhi Police arrested woman They commit robbery for refusing to have a physical relationship
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

द्वारका इलाके में महिलाओं का एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो पीड़ितों पर पहले शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डालती है और उनके मना करने पर लूटपाट को अंजाम देकर फरार हो जाती है। मंगलवार को तीन महिलाओं ने द्वारका सेक्टर 23 इलाके में एक डिस्पेंसरी कर्मी से लूटपाट कर फरार हो गई थी। 
विज्ञापन


मामले की जांच करते हुए पुलिस ने एक आरोपी महिला को छावला से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार दो महिलाओं की तलाश कर रही है। कांगनहेड़ा निवासी सुमित दीनपुर स्थित डिस्पेंसरी में काम करता है। मंगलवार दोपहर ढ़ाई बजे वह काम खत्म कर बाइक से घर जा रहा था। 
विज्ञापन


फोन आने की वजह से उसने बाइक रोक दी और बात करने लगा। इसी दौरान तीन महिला उसके पास आई और उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए जोर देने लगी। मना करने पर महिलाएं उग्र हो गई और उसे फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी देकर उसे काबू कर लिया। महिलाएं जबरदस्ती उससे सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हुलिया और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश शुरू की। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि लूटपाट करने वाली एक महिला गोयला डेयरी नाले के पास मौजूद है। पुलिस की टीम ने तुरंत दबिश देकर एक महिला को दबोच लिया। 

पूछताछ में पता चला कि महिला एक अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए वहां पहुंची थी। गिरफ्तार महिला की पहचान प्रेम नगर निवासी शीना के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने की अंगूठी बरामद कर लिया है। पूछताछ कर पुलिस वारदात में शामिल दो महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed