फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police arrested two miscreants

खुलासा: तीन गर्लफ्रेंड को डिस्को ले जाने के लिए करता था चोरी और लूटपाट, दूसरा अपनी प्रेमिका से शादी के लिए देता था वारदात को अंजाम

Tue, 01 Feb 2022 06:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Feb 2022 06:53 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने दो ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। एक आरोपी अपनी तीन गर्लफ्रेंड को डिस्को ले जाने के लिए लूटपाट, झपटमारी, चोरी और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। दूसरा आरोपी अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए वारदात को अंजाम देता था।

विज्ञापन
Delhi Police arrested two miscreants
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य जिला की करोल बाग थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की तीन गर्लफ्रेंड हैं, उनको डिस्को व बार ले जाने के लिए वह वारदात को अंजाम दे रहा था जबकि दूसरे आरोपी को अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करनी थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रघुबीर नगर निवासी नवीन (23) और सुल्तान उर्फ साहिल (24) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से लूटपाट, झपटमारी, वाहन चोरी के आधा दर्जन मामले सुलझाने का दावा किया है। आरोपियों के पास से चोरी की स्कूटी समेत दो स्कूटी व मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से करोल बाग में हो रही लूटपाट, झपटमारी और चोरी की वारदातों में पुलिस पैनी नजर रखी हुई थी। इस दौरान एसएचओ करोलबाग मनीष जोशी, एसआई विक्रम सिंह, हेडकांस्टेबल मोहम्मद दिलशाद व अन्यों की टीम को सूचना मिली कि बीएलके अस्पताल पूसा रोड, करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास कुछ बदमाश वारदात को अंजाम देने आने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर मिलने के बाद फौरन जांच शुरू कर दी गई। छानबीन के दौरान लाल और काले रंग की स्कूटी पर दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही दोनों ने फरार होने का प्रयास किया, लेकिन दोनों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों नीचे गिर गए, इसके बाद आरोपियों ने वहां से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने आरोपियों को काबू कर लिया।
 

आरोपियों के पास से चोरी की स्कूटी व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान नवीन ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। पढ़ाई छोड़ने के बाद वह गलत संगत में पड़ गया। इसके बाद वह सट्टा खेलने के अलावा लूटपाट और झपटमारी करने लगा। उसकी एक गर्लफेंड है। उससे शादी करने के लिए वह वारदातों को अंजाम दे रहा था।

सुल्तान के पिता कमरुद्दीन उर्फ पाले खान लोकल एमएलए के दफ्तर में काम करता है। उसकी लोकल नेताओं में ठीक-ठाक पहुंच है। सुल्तान इसका फायदा उठाता था। उसकी तीन गर्लफ्रेंड है। उनको डिस्को और बार ले जाने के लिए आरोपी वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed