{"_id":"61dc79bd249ac126230e4ec7","slug":"delhi-police-arrested-trilokpuri-notorious-drug-smuggler-shekhar-and-another-smuggler","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मां की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए बेटा भी बना ड्रग तस्कर, 300 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मां की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए बेटा भी बना ड्रग तस्कर, 300 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
Mon, 10 Jan 2022 11:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:53 PM IST
सार
पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ ने त्रिलोकपुरी के कुख्यात ड्रग्स तस्कर शेखर उर्फ चंद्र शेखर और एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 300 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी मां की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए एक युवक ड्रग तस्कर बन गया। पिछले कई सालों से वह हेरोइन तस्करी का धंधा कर अंदर-बाहर होता रहता है। जी हां पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ ने नशे का धंधा करने वाले एक युवक को उसके साथी संग गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी शेखर उर्फ चंद्र शेखर (40) और बिहारी, अलीगंज, बरेली निवासी उमेश (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 18 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि उनकी टीम पिछले काफी समय से नशे का धंधा करने वाले के खिलाफ काम कर रही थी। इसी कड़ी में टीम को पता चला त्रिलोकपुरी निवासी किरण उर्फ किन्नो नामक महिला ड्रग तस्कर का बेटा शेखर दिल्ली-एनसीआर में एक्टिव है। वह बरेली से हेरोइन मंगाकर सप्लाई करता है।
विज्ञापन
जानकारी जुटाने के बाद स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी को त्रिलोकपुरी इलाके से दबोच लिया गया। वारदात के समय बरेली का रहने वाला उमेश हेरोइल लेकर दिल्ली आया था। पुलिस ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इनके पास से हेरोइन बरामद हो गई।

आरोपी शेखर ने बताया कि उसकी मां दिल्ली की बड़ी हेरोइन तस्कर है। वह अपनी मां की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए ही ड्रग्स की तस्करी करता है। पहले भी कई बार पुलिस उसे पकड़ चुकी है।
बरेली से कोरियर हेरोइन लेकर दिल्ली आते हैं। इसके बाद उसे दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब और दूसरे राज्यों में भेज दिया जाता है। पूर्वी जिला पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
बरेली से कोरियर हेरोइन लेकर दिल्ली आते हैं। इसके बाद उसे दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब और दूसरे राज्यों में भेज दिया जाता है। पूर्वी जिला पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।