फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police arrested suraj buddha the third accused in murder of kitti kumar mangalam wife of former union minister late p rangarajan kumar mangalam

पूर्वं केंद्रीय मंत्री की पत्नी की हत्या मामला: पुलिस ने तीसरे आरोपी को मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार, एक किलो सोना व नकदी बरामद

Tue, 13 Jul 2021 01:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Jul 2021 01:02 AM IST
सार

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि किट्टी कुमार की उनके प्रेस वाले राजू, उसके साथी राकेश राज व सूरज ने लूटपाट के लिए छह जुलाई को हत्या कर दी थी। राजू ने घरेलू सहायिका मिथिला का गला दबा दिया था। 

विज्ञापन
delhi police arrested suraj buddha the third accused in murder of kitti kumar mangalam wife of former union minister late p rangarajan kumar mangalam
आरोपी सूरज बुद्ध - फोटो : amar ujala

विस्तार

वंसत विहार थाना पुलिस ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय पी रंगराजन कुमार मंगलम की पत्नी किट्टी कुमार मंगलम (70) की हत्या के तीसरे आरोपी सूरज बुद्ध (36) को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। यहां पर आरोपी अपने साले के घर में परिवार समेत छिपकर रह रहा था। सूरज ने ही राकेश राज के साथ मिलकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री की पत्नी किट्टी की तकिए से मुंह दबाकर हत्या की थी। आरोपी के कब्जे से करीब सोने,डायमंड व चांदी की करीब 920 ग्राम ज्वेलरी, लूट के पैसे से खरीदा गया मोबाइल फोन व 9020 रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि किट्टी कुमार की उनके प्रेस वाले राजू, उसके साथी राकेश राज व सूरज ने लूटपाट के लिए छह जुलाई को हत्या कर दी थी। राजू ने घरेलू सहायिका मिथिला का गला दबा दिया था। इससे वह बेहोश जैसी हो गई थी, जबकि राकेश व सूरज ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री की पत्नी की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी लूटपाट कर फरार हो गए थे। वसंत विहार थानाध्यक्ष सुनील कुमार की देखरेख में एसआई पंकज व संदीप की टीम ने राजू व राकेश को वारदात के अगले दिन ही पकड़ लिया था। आरोपी सूरज तभी से फरार था।
विज्ञापन


 इंस्पेक्टर (तफ्तीश) संदीप व एसआई पंकज को जांच में पता लगा कि आरोपी सूरज वारदात के बाद रात में ही फरार हो गया था। वह पहले जयपुर गया और वहां उसने अपने साले मध्यप्रदेश निवासी छोटू आदिवासी की आईडी पर मोबाइल फोन नंबर खरीदा। इसके बाद ये इरफान की गाड़ी से दिल्ली वापस गया और फिर आनंद विहार बस अड्डे से बस पकड़कर टीकमगढ़, मध्यप्रदेश स्थित साले छोटू के घर चला गया था। इंस्पेक्टर सुनील कुमार को आरोपी सूरज का नया नंबर मिल गया था। एसआई पंकज की टीम ने मध्यप्रदेश पुलिस की मदद से आरोपी सूरज(36) को मध्यप्रदेश से पकड़ लिया। उसे दिल्ली ले आया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों साथियों को बेवकूफ बनाकर ज्वेलरी ले गया था
सूरज वारदात के बाद दोनों साथियों को बेवकूफ बनाकर पूरी ज्वेलरी व नकदी ले गया था। उसने राकेश को सिर्फ 60 हजार रुपये व मुख्य आरोपी राजू को सिर्फ कपड़ों का बैग दिया था। वारदात के बाद आरोपी ने अपने साथियों को बोला था कि अगले दिन मिलते हैं और फिर लूट की प्रॉपर्टी का हिसाब करेंगे। मगर आरोपी वारदात वाली रात को ही ज्वेलरी व नकदी लेकर जयपुर फरार हो गया था। 


पीड़ित पक्ष ने नहीं दी है जानकारी
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित पक्ष ने अभी तक ये जानकारी नहीं दी है कि घर से कितनी ज्वेलरी व नकदी लूटी गई है। किट्टी कुमार मंगलम यहां अकेली रहती थीं। उनका बेटा बैंगलुरू में रहता है। पुलिस ने सूरज के पास से 520 ग्राम सोने व डायमंड की ज्वेलरी और 400 ग्राम चांदी की ज्वेलरी बरामद की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed