फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police arrested seven accused of kachchha banyan gang

ब्रिटिश काल से चोरी ही पेशा: कच्छा बनियान गिरोह की तेल-ग्रीस थी ढाल, सात गिरफ्तार

Fri, 10 Sep 2021 07:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 Sep 2021 07:59 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि समय के अनुसान इनके काम करने के तरीकों में बदलाव होता रहा है। फिलहाल इनको पर्दी गैंग (कच्चा-बनियान गैंग) के नाम से जाना जाता है। रात के समय यह लोग ग्रिल या दरवाजा काटकर बंद घरों में दाखिल होते हैं। वारदात को अंजाम देने के दौरान यह कच्चा और बनियान में ही रहते हैं

विज्ञापन
delhi police arrested seven accused of kachchha banyan gang
कच्छा बनियान गैंग के बदमाश - फोटो : amar ujala

विस्तार

कच्चा-बनियान पहन शरीर पर ग्रीस या ऑयल लगाकर चोरी करने वाले पर्दी गैंग के सात बदमाशों को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है। पकड़े गए सभी आरोपी मध्य प्रदेश के गुना इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गुना के कुछ गांवों के लोगों का ब्रिटिश काल से चोरी ही पेशा है। इस गैंग में महिलाएं और उनके बच्चे भी शामिल होते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, नौ कारतूस, चार चाकू और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए हैं। आरोपी वारदात को अंजाम देने से पूर्व दिन में रैकी करते थे। इसके बाद रात को घर पर धावा बोला जाता है। गैंग दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत दूसरे राज्यों में एक्टिव हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


अपराध शाखा की पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि एसीपी राजेश कुमार और इंस्पेक्टर आशीष शर्मा व अन्यों की टीम को सूचना मिली कि कच्चा-बनियान (पर्दी गैंग) के सदस्य विजय घाट, चलो पार्क के पास आने वाले हैं। सूचना के बाद एक टीम का गठन कर बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने सात आरोपियों को दबोच लिया। इनकी पहचान मध्य प्रदेश, गुना निवासी सी निखिल दास उर्फ बिरन, सम्राट, श्रवणराज, रामदास, शिव प्रताप, सिंदबाज और शक्तिमान के रूप हुई। इनके खिलाफ अपराध शाखा के थाने में मामला दर्ज किया गया। इनके पास से हथियार और वारदात में इस्तेमाल औजार बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनका कई दशकों से चोरी की पेशा है। उनके इलाके की महिलाएं, बच्चे और पुरुष सदस्य चोरी में शामिल रहते हैं।
विज्ञापन


समय के अनुसान इनके काम करने के तरीकों में बदलाव होता रहा है। फिलहाल इनको पर्दी गैंग (कच्चा-बनियान गैंग) के नाम से जाना जाता है। रात के समय यह लोग ग्रिल या दरवाजा काटकर बंद घरों में दाखिल होते हैं। वारदात को अंजाम देने के दौरान यह कच्चा और बनियान में ही रहते हैं। यदि चोरी के दौरान कोई इनका सामना करता है तो यह उसको मारने से भी नहीं हिचकते हैं। आरोपी रामदास के खिलाफ तीन, सिंदबाज और शक्तिमान के खिलाफ तीन-तीन मामले दर्ज हैं। यह लोग सोने और कैश पर ही हाथ साफ करते थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed