{"_id":"620de94a86f53178c16ff0bd","slug":"delhi-police-arrested-four-accused-in-connection-with-a-firing-incident-in-delhi-lajpat-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाजपत नगर गोलीकांड: दिल्ली पुलिस ने चार हमलावरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाजपत नगर गोलीकांड: दिल्ली पुलिस ने चार हमलावरों को किया गिरफ्तार
Thu, 17 Feb 2022 11:50 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला, ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला, ब्यूरो, दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:50 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि मामला आपसी रंजिश का है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
दिल्ली के लाजपत नगर में बुधवार को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने एक वाहन पर गोलीबारी की थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने वाहन पर गोलियां दागी थीं, जिसके बाद चालक गाड़ी लेकर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन क्षेत्र की ओर चला गया। हमलावरों ने पीड़ित को चार किलोमीटर तक पीछा किया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि मामला आपसी रंजिश का है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन