फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police arrested 11 foreign nationals they were found living in india without valid passport or visa

दिल्ली: पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 11 विदेशी को किया गिरफ्तार, चार मकान मालिक पर भी की कार्रवाई

Fri, 06 Aug 2021 10:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 06 Aug 2021 10:40 PM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि बाहरी जिला पुलिस ने बुधवार को निहाल विहार के चंदर विहार में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस ने बिना वैध पासपोर्ट व वीजा के रह रहे नाइजीरिया के दस और आइवरी कोस्ट के एक नागरिक को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
delhi police arrested 11 foreign nationals they were found living in india without valid passport or visa
गिरफ्तार किए गए अवैध तरीक के रह रहे विदेशी नागरिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाहरी दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 11 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जुलाई माह से चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अब तक 30 विदेशी नागरिकों और चार मकान मालिकों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि बाहरी जिला पुलिस ने बुधवार को निहाल विहार के चंदर विहार में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस ने बिना वैध पासपोर्ट व वीजा के रह रहे नाइजीरिया के दस और आइवरी कोस्ट के एक नागरिक को गिरफ्तार किया। पुलिस चार मकान मालिकों को भी गिरफ्तार किया है जो बिना सत्यापन के विदेशी नागरिकों को अपना मकान किराए पर दे रखा था। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बृहस्पतिवार को सभी विदेशी नागरिकों के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि मकान मालिकों के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने जुलाई से लेकर 5 अगस्त तक 30 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed