फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police arrest contract killer in garment trader's murder case

रेडीमेड कपड़ा कारोबारी की हत्या में भाड़े का हत्यारा गिरफ्तार

Fri, 02 Apr 2021 10:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
delhi police arrest contract killer in garment trader's murder case
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ और खजूरी खास थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रेडीमेड कपड़ा कारोबारी की हत्या में शामिल भाड़े के हत्यारे सोनू राज को गिरफ्तार किया है। उसने खुलासा किया है कि बिहार के पटना के एक स्थानीय नेता ने हत्या के लिए उन्हें एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। मृतक ने वर्ष 2017 में नेता पर जानलेवा हमला किया था। उसका बदला लेने के लिए नेता ने हत्या करवाई।
विज्ञापन

पुलिस ने सोनू राज को खोड़ा गाजियाबाद स्थित उसकी गर्लफ्रेंड के घर से गिरफ्तार किया। पुलिस उसकी निशानदेही पर हत्या में शामिल दो अन्य शूटरों और मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि 13 मार्च को खजूरी खास के श्रीराम कालोनी में रेडीमेड कपड़े के कारोबारी गुड्डू उर्फ रुस्तम की गोली मारकर हत्या हुई थी। वह मूलत: पटना का रहने वाला था। आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने में पुलिस को तीनों हमलावरों का फोटो मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में पहचान नहीं होने पर पुलिस की टीम पटना गई। वहां पुलिस को कामयाबी हाथ लगी। तीनों आरोपियों की पहचान सोनू राज, गौरव और संतोष के रूप में हुई। तीनों पटना के रहने वाले थे। पुलिस ने उनकी तलाश में बिहार के पटना, समस्तीपुर, कोलकाता, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में दबिश दी। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस को तकनीकी जांच से पता चला कि आरोपी सोनू राज खोड़ा कालोनी में अपनी गर्लफ्रेंड के घर में मौजूद है। पुलिस ने एक अप्रैल को दबिश देकर उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया।
नेता ने हत्या के लिए दिए एक लाख और तीन सोने की चेन
सोनू राज ने बताया कि गुड्डू ने वर्ष 2017 में पटना के स्थानीय नेता अजय वर्मा की हत्या की कोशिश की थी। नेता ने गुड्डू की हत्या करने के लिए अजय वर्मा ने उन लोगों को एक लाख रुपये और तीनों शूटरों को एक-एक सोने की चेन दी थी। गुड्डू का एक परिचित लालू जिसकी उससे दुश्मनी थी, अजय के साथ मिला हुआ था। वह गुड्डू के ठिकाने की उसे जानकारी दे रहा था।

उसके बताए अनुसार 21 फरवरी को तीनों शूटर दिल्ली पहुंचे। दुकान पर लगातार रेकी करने के बाद 13 मार्च को तीनों ने उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों वापस पटना चले गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पटना में दो हत्या का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed