फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police apprehended Five people 506 kg of firecrackers recovered 

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई: पाबंदी के बीच तीन महिला समेत छह गिरफ्तार, 530 किलो पटाखे बरामद

Tue, 02 Nov 2021 05:47 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 02 Nov 2021 05:47 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को पांच लोगों को पकड़ा है। उनके कब्जे से पांच सौ किलोग्राम से अधिक पटाखे बरामद किए हैं। पश्चिमी दिल्ली में पुलिस ने पांचों आरोपियों को पकड़ा है। 

विज्ञापन
Delhi Police apprehended Five people 506 kg of firecrackers recovered 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम जिला पुलिस ने अलग-अलग जगहों से अवैध पटाखे बेचने वाले दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 506 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। वहीं सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने अवैध पटाखे बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 25.5 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं।

विज्ञापन

 
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि अवैध पटाखे बेचने वाले को लेकर पुलिस लगतार कार्रवाई कर रही है। राजौरी गार्डन, ख्याला और स्पेशल स्टाफ ने पटाखे बेचने, खरीदने और जमा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 506 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टैगोर गार्डन निवासी किरण खुराना, रघुवीर नगर निवासी संजय कुमार, विष्णु गार्डन निवासी अनुराधा खंडेलवाल, पीतमपुरा निवासी राजेश तलूजा और टैगोर गार्डन निवासी अजीत सिंह के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


राजेश तलूजा के कब्जे से पुलिस ने 312 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। वहीं बाहरी दिल्ली की सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने अवैध पटाखे को बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 25.5 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। गिरफ्तार महिला की पहचान रानी के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह गुरुग्राम से पटाखे खरीदकर बेचने के लिए लाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed