फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Parking of 1000 cars was to be opened at Chandni Chowk from March 15 to 20 now you will have to wait for three-four months.

दिल्ली: चांदनी चौक पर 15 से 20 मार्च के बीच खुलनी थी एक हजार कारों की पार्किंग, तीन-चार महीने का इंतजार बढ़ा

Sun, 20 Mar 2022 07:21 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 20 Mar 2022 07:21 AM IST
सार

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति अध्यक्ष जोगी राम जैन ने शनिवार को बताया कि अभी चांदनी चौक में एक हजार कारों की पार्किंग को खोलने में तीन से चार महीने और लग सकता है। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से ऐसा हो रहा है।

विज्ञापन
Delhi: Parking of 1000 cars was to be opened at Chandni Chowk from March 15 to 20 now you will have to wait for three-four months.
चांदनी चौक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांदनी चौक में लोगों को अभी करीब तीन से चार महीने कार पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ेगा। 15 से 20 मार्च के बीच यहां एक हजार कारों के लिए बनी पार्किंग खोलने की तैयारी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से अभी इसके खोलने पर विराम लग गया है।

विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति अध्यक्ष जोगी राम जैन ने शनिवार को बताया कि अभी चांदनी चौक में एक हजार कारों की पार्किंग को खोलने में तीन से चार महीने और लग सकता है। उन्होंने कारण तो स्पष्ट नहीं किया, लेकिन यह जरूर कहा कि तकनीकी कारणों से ऐसा हो रहा है। गांधी मैदान में करीब साढ़े चार एकड़ में बनाई जा रही इस मल्टीलेवल कार पार्किंग की क्षमता 2,338 कारों की है। छ: मंजिला वाली इस कार पार्किंग में तीन फ्लोर भूमिगत हैं। इसकी एक मंजित को व्यवसायिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन

उत्तरी निगम के स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन ने पिछले महीने कहा था कि लॉकडाउन और दिल्ली में प्रदूषण के कारण लगे प्रतिबंधों के बावजूद मार्च-2022 के मध्य तक गांधी मैदान पार्किंग के एक हिस्से को खोल दिया जाएगा। इससे चांदनी चौक के व्यापारियों और बाजार जाने वाले तमाम लोगों को यहां पार्किंग समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद हो गई थी। पहले हिस्से में एक हजार कारों के पार्क करने की सुविधा होगी, जिसके अंदर विद्युत सप्लाई और इसकी डिजाइन को आखिरी रूप देने का काम तेजी से चल रहा है।

पार्किंग की समस्या झेल रहा चांदनी चौक

उत्तरी निगम ने सितम्बर-2022 तक चांदनी चौक पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा कर लेने की प्रतिबद्धता जताई है। लेकिन पहले खंड को खोलने में हो रही देरी को देखते हुए नहीं लगता कि यह समय पर पूरा हो पाएगा। चांदनी चौक में अभी पार्किंग की बहुत किल्लत है। आसपास के बाजारों जैसे कि चावड़ी बाजार, खारी बावली, किनारी बाजार, नई सड़क और दरीबा कलां के व्यापरियों को कार पार्किंग में समस्या हो रहा है।

शिवा मार्केट व कुतुबनगर में भी तीन महीने बाद ही पार्किंग

उत्तरी निगम शिवा मार्केट में 500 कारों की क्षमता वाली एक पार्किंग बना रहा है, जिसका 90 फीसदी काम पूरा है। कुतुब रोड पर 174 कारों के लिए पार्किंग बन रही है। इसका भी 70 फीसद काम पूरा है। इन दोनों पार्किंग को भी तीन महीने में खोलने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed