फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: One arrested for posting fake obscene photo of woman on social media, knowledgeable of accused woman

दिल्ली: महिला की फर्जी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में एक गिरफ्तार, आरोपी महिला का जानकार

Sun, 14 Nov 2021 05:47 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 14 Nov 2021 05:47 AM IST
सार

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि गोकुलपुरी निवासी 24 वर्षीय एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी। महिला ने बताया कि पिछले करीब आठ माह से एक युवक उसे इंस्टाग्राम पर बदनाम कर रहा है। इसके बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Delhi: One arrested for posting fake obscene photo of woman on social media, knowledgeable of accused woman
गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी करीबी महिला जानकार को बदनाम करने की नियत से एक युवक ने उसकी फोटो सोशल मीडिया से डाउनलोड कर ली। इसके बाद इन तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उनको अश्लील बना दिया गया। बाद में इनको महिला के पति के दोस्तों व सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। महिला को जब इसका पता चला उसके होश उड़ गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचन वजीराबाद निवासी हितेन (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। आरोपी ने बताया है कि वह महिला का जानकार है। मनमुटाव होने के बाद उसने बदनाम करने की नियत से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि गोकुलपुरी निवासी 24 वर्षीय एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी। महिला ने बताया कि पिछले करीब आठ माह से एक युवक उसे इंस्टाग्राम पर बदनाम कर रहा है। आरोपी ने स्टाइल नाम से अपना अकाउंट बनाया हुआ है। वह महिला के अकाउंट से उसकी फोटो चुराकर उनके साथ छेड़छाड़ कर उनको अश्लील बना देता है। इसके बाद अपने अकाउंट से उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के अलावा महिला के पति के दोस्तों को भी भेज देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर सेल के इंस्पेक्टर विकास कुमार व एसआई नरेश कुमार ने इंस्टाग्राम अकाउंट की मदद से आरोपी के आईपी ऐड्रस का पता किया। इसके बाद उसका मोबाइल नंबर लेकर पुलिस ने उसकी लोकशन ट्रेस की। बाद में उसे वजीराबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के मोबाइल से पुलिस को काफी अश्लील सामग्री बरामद हुई है। पुलिस महिला को परेशान करने की असली वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed