फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi nursery admission 2021 lottery system will give chance in many schools for admission

दिल्ली नर्सरी दाखिलाः स्कूलों की लॉटरी में खुलेगा दाखिले का ताला, जानिए सभी नियम

Tue, 09 Mar 2021 08:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 09 Mar 2021 08:44 AM IST
सार

- स्कूलों ने ड्रॉ ऑफ लॉटस का शेड्यूल जारी करना शुरू किया
- 80-90 अंक वाले बच्चों के लिए लॉटरी

विज्ञापन
Delhi nursery admission 2021 lottery system will give chance in many schools for admission
nursery admission - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजी स्कूलों में नर्सरी में दाखिले का ताला लॉटरी(ड्रॉ ऑफ लॉट्स) से खुलेगा। कुछ स्कूलों ने अपने यहां लॉटरी के शेड्यूल को जारी करना शुरू कर दिया है। वहीं मंगलवार से स्कूलों को उन बच्चों की सूची जारी करनी है जिन्होंने उनके स्कूल में आवेदन किया है।

विज्ञापन


उसके बाद से अन्य स्कूल लॉटरी के शेड्यूल को जारी करना शुरू कर देंगे। सीटों की संख्या से ज्यादा आवेदकों के एक समान अंक प्राप्त करने के कारण लॉटरी की जाती है। कुछ स्कूल मानकों के आधार पर भी लॉटरी करेंगे।
विज्ञापन


पीतमपुरा स्थित रुक्मिणी देवी पब्लिक स्कूल 11 व 12 मार्च को लॉटरी करने जा रही है। जिन बच्चों को मानकों के आधार पर 80 अंक मिले हैं उनकी लॉटरी 11 मार्च को, जिन्हें 90 अंक मिले हैं उनकी 12 मार्च को लॉटरी होगी। वहीं द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल मंगलवार से ड्रा ऑफ लॉट्स शुरू करने जा रहा है। इसकेसाथ-साथ स्कूलों में दस्तावेजों के सत्यापन भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरकेपुरम स्थित डीपीएस स्कूल 10 और 11 मार्च को दस्तावेजों का सत्यापन करेगा। जबकि सरदार पटेल में भी कल से दस्तावेजों की जांच शुरू होने जा रही है। सत्यापन केबाद 15 मार्च को स्कूल मानकों में मिले अंकों के आधार पर बच्चों की सूची जारी करेंगे। जबकि 20 मार्च को दाखिला पाने वाले बच्चों की पहली सूची जारी की जाएगी। इसके बाद उन्हें फीस जमा करानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed