{"_id":"618dd31112668329b228c2bf","slug":"delhi-nsui-launches-save-education-save-country-campaign-at-congress-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एनएसयूआई ने कांग्रेस मुख्यालय पर 'शिक्षा बचाओ देश बचाओ' अभियान लॉन्च किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एनएसयूआई ने कांग्रेस मुख्यालय पर 'शिक्षा बचाओ देश बचाओ' अभियान लॉन्च किया
Fri, 12 Nov 2021 08:08 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 12 Nov 2021 08:08 AM IST
सार
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा कि केंद्र सरकार की शिक्षा नीति शिक्षा का निजीकरण करके गरीब और एससी-एसटी वर्ग के छात्रों से शिक्षा का अधिकार छीन रही है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब से वह सत्ता में आई है तब से छात्रों की फेलोशिप एवं छात्रवृत्ति रोकी जा रही है।
विज्ञापन
nsui
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय से 'शिक्षा बचाओ देश बचाओ' अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर एआईसीसी सेक्रेटरी विनीत पुनिया और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने इस अभियान का पोस्टर भी लांच किया।
विज्ञापन
इस अभियान को हैश टैग शिक्षा बचाओ देश बचाओ के साथ ट्वीटर पर भी चलाया गया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने कहा कि केंद्र सरकार की शिक्षा नीति शिक्षा का निजीकरण करके गरीब और एससी-एसटी वर्ग के छात्रों से शिक्षा का अधिकार छीन रही है।
विज्ञापन
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब से वह सत्ता में आई है तब से छात्रों की फेलोशिप एवं छात्रवृत्ति रोकी जा रही है। एनएसयूआई ने सरकार से मांग की है कि परीक्षाओं के लिए केंद्रीय स्तर और प्रदेश स्तर पर छात्रों को आयु सीमा में कम से कम दो साल की छूट दी जाए।
विज्ञापन