फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: North India in the grip of cold wave for the seventh day

Delhi : सातवें दिन भी शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, पारा लुढ़का, चार-पांच दिन रहेगी कोहरे और ठंड की मार

Thu, 18 Jan 2024 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 06:13 AM IST
सार

मौसम विभाग ने 18 जनवरी के लिए भी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज भी एनसीआर में कोहरा छाया है। 

विज्ञापन
Delhi: North India in the grip of cold wave for the seventh day
शीतलहर - फोटो : PTI

विस्तार

गलन वाली ठंड, कोहरा और भीषण शीतलहर से पूरा उत्तर भारत कांप रहा है। लगातार सात दिनों से भीषण ठंड लोगों को परेशान किए है। अभी यह परेशानी जारी रहेगी। पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अभी 4-5 दिन सुबह के समय घने कोहरे और दिन में अत्यधिक ठंड की स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन


वहीं शीतलहर की वजह से पारा भी नीचे बना हुआ है। बुधवार को भी ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 2 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिल्ली में दूसरे दिन पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। उधर, मौसम विभाग ने 18 जनवरी के लिए भी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज भी एनसीआर में कोहरा छाया है। 
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, बुधवार सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे के बीच पंजाब के अधिकतर हिस्सों में घना कोहरा देखा गया। हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ इलाकों, पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिमी राजस्थान व उत्तराखंड में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, गंगा के मैदानी इलाकों में कोहरा कुछ कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों के अनुसार, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश व दिल्ली में कोहरा कुछ कम हुआ। बुधवार को सुबह से ही दिल्ली में धूप खिली। दिल्ली के सफदरजंग व पालम में दृश्यता 200 मीटर रही। वहीं, पटियाला, अंबाला और बरेली में यह 25 मीटर दर्ज की गई। 

खराब मौसम से राष्ट्रपति मुर्मू का असम दौरा रद्द
खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बुधवार को असम के कारबी आंगलांग का दौरा भी रद्द हो गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया, राष्ट्रपति को कारबी युवा महोत्सव (केवाईएफ) के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने आना था। हालांकि, राष्ट्रपति ने वीडियो संदेश भेजा है, जिसे समारोह में दिखाया जाएगा। इससे पहले, एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम में राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, जिसके कारण उन्हें करीब चार घंटे तक मेघालय के शिलांग में ही रहना पड़ा। पूर्वोत्तर के तीन दिन के दौरे पर राष्ट्रपति सोमवार को गुवाहाटी पहुंची थीं।


n    383 उड़ानें, 20 ट्रेनें लेट :  कोहरे की वजह से रेल और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित है। उत्तर रेलवे ने बताया, दिल्ली आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें पांच घंटे तक की देरी से पहुंचीं। वहीं, 383 उड़ानों के आगमन-प्रस्थान में भी देरी हुई। छह उड़ानों को रद्द भी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed