{"_id":"649f7308504a9a8546002f15","slug":"delhi-non-conforming-industrial-area-will-get-world-class-recognition-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : दिल्ली सरकार की बड़ी पहल, सीएम ने कहा- नॉन कन्फर्मिंग इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी विश्वस्तरीय पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : दिल्ली सरकार की बड़ी पहल, सीएम ने कहा- नॉन कन्फर्मिंग इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी विश्वस्तरीय पहचान
Sat, 01 Jul 2023 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 01 Jul 2023 05:57 AM IST
सार
इसके तहत इन क्षेत्रों का पुनर्विकास किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में उद्यमियों से शुक्रवार को मुलाकात की। सीएम ने कहा कि इन क्षेत्रों को कन्फर्मिंग जोन में तब्दील करने से विश्वस्तरीय पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
उद्यमियों से संवाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नॉन कन्फर्मिंग इंडस्ट्रियल एरिया को विश्वस्तरीय पहचान देने के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है। इसके तहत इन क्षेत्रों का पुनर्विकास किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में उद्यमियों से शुक्रवार को मुलाकात की।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि इन क्षेत्रों को कन्फर्मिंग जोन में तब्दील करने से विश्वस्तरीय पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों को तीन चरणों में पुनर्विकसित किया जाएगा। इससे न सिर्फ दिल्ली की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी, बल्कि लाखों रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
केजरीवाल ने सभी एसोसिएशन का समर्थन मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उद्योगपतियों के सहयोग के बिना यह प्रोजेक्ट सफल नहीं हो सकता है। उद्यमियों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली का विकास बहुत ही अनियोजित तरीके से हुआ है। लोगों को जहां जगह मिलती गई, वहां बसते गए।
विज्ञापन
दिल्ली में ऐसे क्षेत्रों को अनुचित तरीके से इस्तेमाल होने वाले इलाके या नॉन कन्फर्मिंग इंडस्ट्रियल एरिया कहा गया है। दरअसल यहां पानी, सीवर, सड़क किसी भी चीज की व्यवस्था नहीं है और न ही इंडस्ट्री के लिए कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर है। यहां केवल जुगाड़ से ही काम चलता है।
केजरीवाल ने कहा कि योजना के तहत अगर कोई नॉन कन्फर्मिंग इंडस्ट्रियल एरिया चार हेक्टेयर में फैला हुआ है और उसमें 70 फीसदी से ज्यादा इंडस्ट्री बसी हुई हैं तो उसे नॉन कन्फर्मिंग नोटिफाइड इंडस्ट्रियल एरिया बनाया जाएगा। इसके तहत पूरे दिल्ली में सर्वे कर 26 नॉन कन्फर्मिंग इंडस्ट्रियल एरिया को चिन्हित किया गया है। इसमें एक गोदाम क्लस्टर भी शामिल है।