फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Nigerian youth working for counterfeiting gang arrested was absconding from Mumbai

दिल्ली: जालसाजी गिरोह के लिए काम करने वाला नाइजीरियन युवक गिरफ्तार, मुंबई से चल रहा था फरार

Tue, 08 Mar 2022 08:28 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 08 Mar 2022 08:28 AM IST
सार

डोनाटस दिल्ली में फर्जी पासपोर्ट से रह रहा था। इसके पास से आठ डेबिट कार्ड, एक खुद का जाली पासपोर्ट व चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।  डेबिट कार्ड वाले बैंक खातों से पता लगा कि आरोपी एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं।

विज्ञापन
Delhi: Nigerian youth working for counterfeiting gang arrested was absconding from Mumbai
जालसाज गिरोह का सदस्य गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण-पूर्व जिले की साइबर थाना पुलिस ने जालसाजी गिरोह के लिए काम करने वाले एक नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी डोनाटस ओडिप्को ओकोए (36) गिरोह के लिए एटीएम से पैसे निकालने का काम करता था। आरोपी ड्रग्स के मामले में मुंबई से फरार था। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन


डोनाटस दिल्ली में फर्जी पासपोर्ट से रह रहा था। इसके पास से आठ डेबिट कार्ड, एक खुद का जाली पासपोर्ट व चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।  डेबिट कार्ड वाले बैंक खातों से पता लगा कि आरोपी एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला डीपीसी ईशा पांडेय ने बताया कि दक्षिण-पूर्व दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों को पकडने के लिए साइबर थाना प्रभारी कुलदीप शेखावत की देखरेख में एसआई मनोज भास्कर की टीम गठित की गई। पुलिस टीम चार मार्च को तुगलकाबाद एक्सटेंशन में गश्त कर रही थी। पुलिस टीम को देखकर वहां घूम रहे नाइजीरियन ने अपनी चाल बदल ली और वह भागने लगा। पुलिस टीम ने डोनाटस ओडिप्को ओकोए को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे नाम से आया था भारत

आरोपी ने बताया कि  वह आईवरी कोस्ट के पासपोर्ट पर कोन आदमा नाम से वर्ष 2016 में भारत आया था। ये वर्ष 2018 में नाइजीरियन बॉस से मिला। वह मुंबई में मादक पदार्थों की तस्करी करने लगा। मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। जमानत मिलने के बाद ये मुंबई से फरार होकर दिल्ली आ गया। यहां वह उत्तम नगर में रहने लगा। वह ठगी करने वाले नाइजीरियन गिरोह से मिला और ठगी करने लगा।

एक व्यक्ति से ठगते थे 8-10 करोड़

गिरोह कस्टम क्लीयरेंस के बहाने लोगों के साथ ठगी करता था। वह गिरोह के एटीएम से पैसे निकालता था। इस काम के लिए उसे ठगी की रकम में से 15 से 20 फीसदी कमीशन मिलता था। आरोपी विदेशी नागरिक ने बताया कि उसका जाली पासपोर्ट उसके एक सहयोगी ने बनाया था। वह अभी जालसाजी के मामले में बैंगलुरु जेल में बंद है। कस्टम क्लीयरेंस के नाम पर ये एक व्यक्ति से 8-10 करोड़ रुपये ठगते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed