{"_id":"605fcebba680e5165309b0fe","slug":"delhi-news-zoo-will-open-from-april-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक : एक अप्रैल से खुलेगा दिल्ली का चिड़ियाघर, प्रवेश सीमित, टिकट बुकिंग ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक : एक अप्रैल से खुलेगा दिल्ली का चिड़ियाघर, प्रवेश सीमित, टिकट बुकिंग ऑनलाइन
Sun, 28 Mar 2021 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 28 Mar 2021 06:02 AM IST
सार
- कोरोना के चलते साल भर से बंद था चिड़ियाघ
- अब चिड़ियाघर खुल तो रहा है लेकिन कई बंदिशों के साथ
विज्ञापन
Tiger
- फोटो : pixabay
विस्तार
पूरे एक वर्ष बंद रहने के बाद दिल्ली का चिड़ियाघर अगले सप्ताह यानी एक अप्रैल से खुलने जा रहा है। इसे लेकर दिल्ली चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोरोना महामारी के बीच सुरक्षा नियमों के साथ वन्यजीव प्रेमियों को परिसर में सीमित संख्या में ही प्रवेश दिया जाएगा व टिकट की बुकिंग भी ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन
चिड़ियाघर के निदेशक रमेश कुमार पांडे के मुताबिक, पिछले वर्ष कोरोना महामारी को देखते हुए दिल्ली चिड़ियाघर को मार्च में बंद कर दिया गया था। इसके बाद से केंद्र की ओर से मंजूरी न मिलने के कारण दिल्ली चिड़ियाघर अनलॉक के विभिन्न चरणों में भी नहीं खोला गया था। दूसरी ओर, स्थिति सामान्य होने पर दिल्ली चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा गया था।
विज्ञापन
इस वजह से एहतियातन दिल्ली चिड़ियाघर को पर्यटकों के लिए बंद रखा गया था। हालांकि, गत दिनों नमूनों की रिपोर्ट लगातार नेगेटिव आ रही है। इसको देखते हुए दिल्ली चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का खतरा भी टल गया है। यही वजह है कि दिल्ली चिड़ियाघर ने कोरोना नियमों के साथ परिसर को खोलने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
बंद होंगे सात टिकट काउंटर, ऑनलाइन होगी बुकिंग
दिल्ली चिड़ियाघर में पारंपरिक रूप से बुकिंग के लिए चले आ रहे सात टिकट काउंटर को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए दिल्ली चिड़ियाघर ने सिर्फ ऑनलाइन का ही विकल्प रखा है। टिकट बुकिंग के लिए पर्यटक दिल्ली चिड़ियाघर की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। इससे पर्यटकों को कोरोना माहमारी के बीच लाइन में लगने का जोखिम नहीं उठाना होगा।
कोरोना नियमों की अवहेलना पर दो हजार रुपये होगा जुर्माना
चिड़ियाघर के निदेशक रमेक पांडे ने बताया कि कोरोना को देखते हुए दिल्ली चिड़ियाघर में नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसमें शारीरिक दूरी, सैनिटाइजर व मास्क अनिवार्य होगा। इसके साथ ही चिड़ियाघर में किसी भी प्रकार की बाहरी खाद्य वस्तुओं को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई व्यक्ति नियमों की अवहेलना करता है तो दो हजार रुपये का जुर्माने का भी प्रावधान रहेगा।
दो पालियों में होगा प्रवेश
चिड़ियाघर में पर्यटकों की संख्या सीमित करने के लिए चिड़ियाघर में दो पालियों में प्रवेश की अनुमति रहेगी। प्रत्येक पाली में पर्यटक के लिए स्लॉट निर्धारित किए जाएंगे। पर्यटक केवल अपने स्लॉट के निर्धारित समय के अनुसार ही परिसर में रूक सकेंगे। यह स्लॉट पर्यटकों को बुकिंग के समय ही दे दिया जाएगा।
चिड़ियाघर में चित्रकला कार्यक्रम का आयोजन
चिड़ियाघर ने शनिवार को दिल्ली स्ट्रीट आर्ट के साथ चित्रकला का आयोजन किया। इसके तहत दिल्ली के विभिन्न कॉलेजों से छात्रों ने पहुंच कूड़ेदान पर आकृषक कलाकृतियां बनाई। इसके तहत छात्रों ने स्वच्छता का भी संदेश दिया।