फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : young man was killed for just Rs 100

दिल्ली में अपराध : महज 100 रुपये के लिए युवक की हत्या

Thu, 01 Apr 2021 04:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Apr 2021 04:29 AM IST
सार

  • सदर बाजार इलाके में पूरे परिवार ने दिया वारदात को अंजाम
  • दंपती को जेल और चार नाबालिग बच्चों को बाल सुधार गृह भेजा

विज्ञापन
Delhi News : young man was killed for just Rs 100
demo pic - फोटो : Amar ujala

विस्तार

सदर बाजार इलाके में होली की रात को एक परिवार ने महज 100 रुपये के लिए एक युवक की पीटने के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मनीष (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में शामिल दंपती को गिरफ्तार कर उनके चार नाबालिग बच्चों को भी हिरासत में ले लिया है। इनमें तीन लड़कियां भी शामिल हैं। दंपती को जेल और नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सदर बाजार के मोतिया खान इलाके में मनीष परिवार के साथ रहता था। करीब तीन माह पूर्व उसने अपने पड़ोस में रहने वाले परिवार से 500 रुपये उधार लिए थे। कुछ दिन बाद मनीष ने 400 रुपये वापस कर दिए, लेकिन वह 100 रुपये वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार को मनीष का पड़ोसी परिवार से झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन


कहासुनी के दौरान दंपती ने मनीष पर हमला कर दिया। दंपती के बच्चे भी उस पर टूट पड़े। आरोपियों ने पहले उसे बुरी तरह पीटा और फिर चाकू से कई वार किए। शोर सुनकर मनीष का भाई दीपक वहां पहुंचा और भाई को आरोपियों से छुड़ाकर नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां मनीष को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आरोपी परिवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मनीष की मां गीता देवी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार शाम दंपती और उनके चारों बच्चों को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed