फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›    Delhi news:  Worker killed while digging in basement 

दिल्ली में बेसमेंट की खोदाई के दौरान मिट्टी में दबकर मजदूर की मौत, लापरवाही का मामला दर्ज

Mon, 11 Jan 2021 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Jan 2021 06:03 AM IST
विज्ञापन
 Delhi news:  Worker killed while digging in basement 
निर्माणाधीन इमारत... - फोटो : amar ujala

द्वारका नार्थ इलाके में बेसमेंट के निर्माण के दौरान मिट्टी का एक हिस्सा गिरने से उसके नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही राहत बचाव दल मौके पर पहुंची और मिट्टी के ढेर के नीचे दबे मजदूर को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा के मुताबिक मृतक की पहचान शेख अंगर (34) के रूप में हुई है। घटना के बाद वहां काम कर रहे सभी मजदूर व अन्य लोग फरार हो गये। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर 12 के एक  प्लॉट में बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था। 
विज्ञापन


दोपहर में अचानक एक हिस्से की मिट्टी भरभराकर वहां काम कर रहे शेख अंजर के उपर गिर गया। घटना के बाद वहां मौजूद सभी लोग वहां से भाग खड़े हुए। आस पास के लोगों ने जानकारी मिलने के बाद पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व निगम की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव का काम शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद मिट्टी के ढेर में दबे मजदूर को बाहर निकला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है कि बेसमेंट की खुदाई किसके द्वारा करवायी जा रही थी और इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed