फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Women and elders involved in farmer movement are not ready to return

लौटने को राजी नहीं हैं किसान आंदोलन में शामिल महिलाएं और बुजुर्ग

Wed, 13 Jan 2021 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 Jan 2021 06:15 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Women and elders involved in farmer movement are not ready to return
आंदोलन में शामिल महिलाएं... - फोटो : अमर उजाला

किसान आंदोलन में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की भी काफी संख्या है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि इन्हें घर वापस भेजें ताकि सर्दियों से बचाव हो सके। मंगलवार को इस बारे में जब महिलाओं, बुजुर्गों से पूछा गया तो उन्होंने वापस लौटने से इंकार किया, लेकिन किसान यूनियनों की तरफ से उन्हें मनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। 

विज्ञापन


तीनों कृषि कानूनों पर स्थगन आदेश के बावजूद किसान अपनी मांगें पूरी होने तक वापस लौटने के लिए तैयार नहीं हैं। सिंघु बॉर्डर पर हजारों की संख्या में पंजाब-हरियाणा के किसान डटे हुए हैं। नौ दौर की वार्ता के बावजूद कानून वापस लेने की मांग और आंदोलन जारी रखने के लिए किसानों के अड़े होने की वजह से आंदोलन के समर्थन में मौजूद बच्चों, बुजुर्गोँ और महिलाओं को परेशानी हो सकती है। 
विज्ञापन


किसान संगठनों ने यह कहा कि आंदोलन जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को वापस भेजने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। नेताओं का कहना है कि उनकी मांगें मान ली जाएं, इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार किसी न्यायालय के फैसले को नहीं मानती। उन्हें पूरा यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाया गया यह फैसला भी ये सरकार नहीं मानेगी। कोर्ट का इस फैसले से गुमराह होकर अब किसान दिल्ली से वापस नहीं जाएंगे। जबतक तीनों कृषि कानूनों को संसद में रद्द नहीं किया जाता और एमएसपी पर कानून नहीं बन जाता वह यहां से हिल नहीं सकते।



किसानों ने कहा कि अब तो वह अपने खेतों की नहीं बल्कि अपनी नस्लों को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। आखिर कब तक किसानों का शोषण होता रहेगा। किसान हाड़तोड़ मेहनत कर अन्न पैदा करे और मुनाफा बिचौलिये कमाएं। अब ऐसा नहीं होगा, किसान इस बार अपना हक वापस लेकर ही दिल्ली से जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed