फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news:  With night now days will also be cold in capital

दिल्ली में अब दिन में भी सताएगी सर्दी, तापमान में आएगी गिरावट, दोपहर में रहेगी ठिठुरन

Mon, 11 Jan 2021 01:37 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Jan 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
Delhi news:  With night now days will also be cold in capital
दिल्ली में सर्दी... - फोटो : amar ujala

दिल्ली में ठंडी हवाओं के साथ आज की सुबह भी सर्द है। कई स्थानों पर आज दृश्यता कम है। मौसम विभाग के अनुसार पालम में जीरो मीटर दृश्यता है और सफदरजंग में 200 मीटर। सफर के मुताबिक दिल्ली का एक्यूआई 249 दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


राजधानी में रविवार दोपहर को धूप निकलने के बाद भी सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन का अहसास रहा। सुबह और शाम को ठंड अधिक महसूस की गई। अगले दो दिन में दिन के तापमान में कमी आने की वजह से दोपहर में भी सर्दी का अहसास बना रहेगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, कुछ दिन दिल्ली का न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, दिन के तापमान में कमी दर्ज होगी। इससे रात के साथ-साथ दिन भी सर्द होंगे। ठंडी हवा भी ठिठुरन को बरकरार रखेगी। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 7.8 और अधिकतम सामान्य से चार कम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फ़ीसदी और न्यूनतम 59 फ़ीसदी रहा। वहीं, लोदी रोड इलाका 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। जाफरपुर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के तापमान में कमी की वजह से जनवरी में पिछले चार वर्ष का रिकॉर्ड टूट चुका है।


एक्यूआई फिर खराब श्रेणी में
रविवार के बाद सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब श्रेणी के साथ ही कई इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में भी बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्व पीएम10 170 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर और पीएम2.5 105 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। आज दिल्ली के कई इलाकों जैसे आनंद विहार, बवाना, जहांगीरपुरी आदि क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार दर्ज किया गया। वहीं कई ऐसे भी इलाके थे जहां वायु गुणवत्ता संतोषजनक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed