फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Winter will continue in capital

दिल्ली में जारी रहेगा सर्दी का सितम, तापमान लुढ़का, 'बहुत खराब' हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन 

Wed, 13 Jan 2021 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 Jan 2021 05:48 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Winter will continue in capital
delhi winter - फोटो : पीटीआई

राजधानी में न्यूनतम तापमान लुढ़कने के साथ सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। दिल्ली की हवाएं 'बहत खराब' श्रेणी में जा पहंची है। एक्यूआई 301 दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अभी दिन में भी तापमान में कमी आएगी लेकिन सर्दी का सितम जारी रहेगा। दिन के तापमान में भी कमी के आसार हैं। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 4.3 और अधिकतम सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 17.6 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दिन का तापमान सामान्य से कम होने पर दोपहर में भी हल्की सर्दी महसूस हुई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7, रविवार को 7.8, शनिवार को 10.8, शुक्रवार को 9.6 और  बृहस्पतिवार को 14.4 डिग्री सेल्सियस था। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक था। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 और न्यूनतम 62 फीसदी दर्ज हुआ। जाफरपुर इलाका 3.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। लोदी रोड में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब न्यूनतम तापमान में कमी शुरू हो जाएगी। वहीं, उत्तर पश्चिम से आने वाली सर्द हवाएं सर्दी और बढ़ाएंगी। आगामी दिनों में कोहरे के औसत से घने श्रेणी में रहने की संभावना है। 

बेहद खराब श्रेणी के करीब एक्यूआई
दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहद खराब श्रेणी के करीब जा पहुंचा। यह 293 रहा, जो बेहद खराब से केवल 7 अंक कम है। एनसीआर के फरीदाबाद, गुरुग्राम व नोएडा में हवा खराब और गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा में बेहद खराब श्रेणी में रही। इसके और बिगड़ने की आशंका है।


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 324 और ग्रेटर नोएडा का 312 रहा। पिछले 24 घंटों में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्व पीएम10 198 और पीएम2.5 121 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। पीएम10 100 से कम और पीएम2.5 60 से कम होने पर सुरक्षित श्रेणी में माना जाता है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, वेंटिलेशन इंडेक्स और हवा की रफ्तार कम होने की वजह से प्रदूषण बढ़ने में मदद मिली है।

कल ये रहा एक्यूआई
दिल्ली         293
फरीदाबाद    260
गाजियाबाद    324
ग्रेटर नोएडा    312
गुरुग्राम         213
नोएडा          278

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed