{"_id":"602c536b8ebc3ee940767297","slug":"delhi-news-wi-fi-facility-on-all-lines-of-metro-getting-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो की सभी लाइनों पर वाई-फाई के लिए बढ़ा इंतजार, लॉकडाउन ने लगाया ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो की सभी लाइनों पर वाई-फाई के लिए बढ़ा इंतजार, लॉकडाउन ने लगाया ब्रेक
Wed, 17 Feb 2021 04:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Feb 2021 04:51 AM IST
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर निर्बाध वाई फाई की सुविधा शुरू होने में कुछ और वक्त लग सकता है। लॉकडाउन के दौरान वाई फाई की सुविधा देने वाली विदेशी कंपनी ने फिलहाल हाथ खींच लिया है। इस वजह से मेट्रो की अधिकतर लाइनों पर सफर के दौरान यात्रियों को वाई फाई की सुविधा नहीं मिल पा रही है। डीएमआरसी ने इस साल सभी लाइनों पर वाई फाई की सुविधा शुरू करने की बात कही थी, लेकिन सेवा प्रदाता की बेरुखी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो की तमाम लाइनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए डीएमआरसी की कोशिशें जारी हैं। महामारी काल में यात्रियों के लिए टोकन की जगह कार्ड की सुविधा शुरू की गई। अक्सर, कई लाइनों पर नेटवर्क न होने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक इसमें कुछ कमियां थी, जिसे दूर की जा रही है। यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए सभी लाइनों पर इसके लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
मेट्रो निर्माण से आउटर रिंग रोड पर वाहनों का लगा जाम
फेज-4 मेट्रो परियोजना के तहत जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से आउटर रिंग रोड का 25 फीसदी से भी हिस्से में लोहे की चादरें लगाई गई हैं। इस वजह से वाहनों के लिए इस सड़क पर अब 75 फीसदी ही जगह बची है, जिसका खमियाजा रोजाना लोगों को देरी के तौर पर भुगतना पड़ रहा है। आलम यह है कि कई बस स्टॉप भी इस दायरे में हैं, नतीजतन बस में सवार होने के लिए यात्रियों को सड़क पर भी खुले में इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन