{"_id":"6088882a8ebc3e8d1853dc48","slug":"delhi-news-weather-update-and-forecast-of-national-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का मिजाज : 30 तक खूब सताएगी गर्मी, फिर मिल सकती है राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का मिजाज : 30 तक खूब सताएगी गर्मी, फिर मिल सकती है राहत
Wed, 28 Apr 2021 03:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Apr 2021 03:24 AM IST
सार
- मई के पहले सप्ताह में बरसात से मिल सकती है राहत
- गर्मी दिन के साथ रात में भी सताएगी
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
राजधानी और आसपास के इलाकों में गर्मी अगले तीन दिन खूब सताने वाली है। तापमान में रोज बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 30 अप्रैल तक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। यानी गर्मी दिन के साथ रात में भी सताएगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, इसके बाद 1 और 2 मई को आंधी-तूफान के साथ हल्की बरसात की संभावना है। इससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलेगी। मंगलवार का दिन भी बेहद गर्म रहा। दिन का तापमान 19 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। बुधवार और बृहस्पतिवार को गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान बुधवार को तापमान 19 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को यह 20 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
विज्ञापन
दिल्ली की गर्मी और सर्दी दोनों का मिजाज एकदम अलग है। यहां विकराल गर्मी कोई नई बात नहीं है। इन दिनों मौसम में आया बदलाव कुछ अलग है। इस बार अचानक तेज गर्मी के बाद मौसम ठंडा भी हो रहा है। इससे लोगों को मौसमी बीमारियां घेर रही हैं।
विज्ञापन