फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News: Water crisis intensifies again in the capital, supply affected in many areas

Delhi News : राजधानी में फिर गहराया जल संकट, कई इलाकों में प्रभावित रही आपूर्ति

Sat, 09 Jul 2022 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 05:10 AM IST
सार

यमुना नदी में अमोनिया का स्तर कम नहीं होने तक इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
Delhi News: Water crisis intensifies again in the capital, supply affected in many areas
Delhi water crisis - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा से यमुना नदी में अमोनिया युक्त पानी आने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। इससे नदी से जुड़े दिल्ली जल बोर्ड के वजीराबाद, चंद्रवल और ओखला जल शोधक संयंत्र पूरी क्षमता से नहीं चल सके, क्योंकि वह अमोनिया युक्त पानी साफ नहीं कर पाते हैं। इस कारण नई दिल्ली समेत करीब 30 प्रतिशत दिल्ली में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।

विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, यमुना में अमोनिया की मात्रा में कमी नहीं आई है। लिहाजा, नई दिल्ली के तमाम इलाके, सिविल लाइंस, हिंदूराव अस्पताल, कमला नगर, शक्ति नगर, करोलबाग, पहाड़गंज राजेंदर नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, कालकाजी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, आंबेडकर नगर, प्रह्लादपुर, रामलीला ग्राउंड, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी, दिल्ली छावनी और उनके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


बोर्ड के अनुसार, इन इलाकों में पूरे दबाव के साथ पेयजल आपूर्ति नहीं की जा सकी और सप्लाई के समय में भी कटौती करनी पड़ी। इन जगहों पर मुश्किल से एक घंटा आपूर्ति की गई। इस कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका। कई इलाकों के लोगों ने पानी कम मिलने की शिकायत की है। भीषण गर्मी में पेयजल संकट के कारण लोगों को टैंकर मंगाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल बोर्ड बोला- फिलहाल सुधार के आसार नहीं
यमुना नदी में अमोनिया का स्तर कम नहीं होने तक इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने हरियाणा सरकार के संबंधित अधिकारियों से यमुना नदी में रसायनिक कचरा आने से रोकने का एक बार फिर आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed